फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   beating wife for liquor

शराब के लिए बीवियों को पीटने लगे पति

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
beating wife for liquor
इसके मना करने पर विवाद मारपीट में तब्दील हो रहा है। दो दिन के भीतर जिले में पंद्रह से अधिक मामले सामने आए। लॉकडाउन के बाद से देश भर में शराब की बिक्री पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई थी। कई दिनों की लंबी रोक के चलते शौकीन तरस गए थे। दो दिन पहले रोक हटने के बाद दुकानों पर शराब लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी थी। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके पास पैसे नहीं है। अब वह बीवियों से शराब मांग रहे हैं। पति अपनी बीवियों से मायके से रुपये लाने की बात कहकर झगड़ रहे हैं, इसको लेकर विवाद होने के बाद मारपीट हो रही है। बुधवार रात भी कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव गेट बाहर व फिल्टर के पास पतियों ने बीवियों के साथ मारपीट कर दी। दोनों ही शिकायत करने थाने पहुंची। दो दिन के भीतर 15 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। महिलाओं का कहना है कि जब तक शराब नहीं मिल रही थी, तब तो ठीक था। लेकिन, अब पति के पास शराब के लिए पैसे नहीं हैं और वे मायके से लाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed