फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   beating

नमस्ते न करने पर छात्रों को पीटा, चार पर मुकदमा

Sun, 08 Mar 2020 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
beating
झांसी। थाना नवाबाद इलाके में नमस्ते न करने पर चार विद्यार्थियों ने दो जूनियर छात्रों की पिटाई कर दी। विरोध करने पर सिर पर हमला कर दिया। इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना मऊरानीपुर के गरौठा चौराहा निवासी प्रभात विश्वविद्यालय से बीएससी एग्रीकल्चर व राठ निवासी कौशल यादव कंप्यूटर साइंस के छात्र हैं। दोनों शिवाजी नगर के एक मकान में किराए से रहते हैं। आरोप है बृहस्पतिवार को दोनों विश्वविद्यालय जाने के लिए घर से निकले। घर के पास चार सीनियर छात्रों ने रोक लिया। आरोप है कि नमस्ते न करने की बात कहकर मारपीट शुरू कर दी। सिर पर भी हमला कर दिया, इससे दोनों घयल हो गए। शनिवार को परिजनों ने नवाबाद थाने पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में निखिल, सनी, अतुल मिश्रा व धीरू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed