फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   beatenup maiden in road

दुस्साहस: मनचले ने बीच सड़क पर युवती को पीटा

Tue, 21 Jan 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
beatenup maiden in road
झांसी। थाना नवाबाद स्थित इलाहाबाद बैंक चौराहा के पास एक मनचले ने युवती के साथ मारपीट कर दी। पूरी घटना एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना नवाबाद क्षेत्र में रहने वाली युवती इलाहाबाद बैंक चौराहा के पास एक दुकान से स्कूली ड्रेस खरीदने गई थी। वापस घर की तरफ लौट रही थी। जहां एक मनचले ने रोक दिया। विरोध करने पर युवक ने उसकी मारपीट कर दी। यह देखकर कुछ लोगों ने आकर बीचबचाव भी किया, लेकिन जब तक युवक भाग निकला। पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सोमवार को युवती ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालकर युवक की तलाश शुरू कर दी है। युवती ने बताया कि लंबे समय से मनचला परेशान कर रहा था। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी उसकी हरकतें नहीं रुकीं। रविवार को विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed