{"_id":"6845f2dff3d6a047ea0eac58","slug":"bear-the-heatwave-for-three-days-pre-monsoon-rains-may-start-from-june-16-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-573212-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: तीन दिन झेलें लू, 16 जून से हो सकती प्री मानसूनी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: तीन दिन झेलें लू, 16 जून से हो सकती प्री मानसूनी बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मैदानी इलाकों से आने वाली हवा की वजह से अब तीन दिन तक लू चलने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। वहीं, 16 जून से झांसी समेत बुंदेलखंड में प्री मानसूनी बारिश शुरू होने की संभावना है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
रविवार को चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में इजाफा होता गया और अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा है। आगरा (44.8 डिग्री) के बाद झांसी प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि औसत पारा के बराबर है। हमीरपुर (29.2 डिग्री) के बाद झांसी की रात यूपी में सर्वाधिक गर्म रही।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अब नौ से 11 जून तक झांसी में लू चलने की संभावना है। ऐसे में तापमान में और इजाफा होगा। चूंकि, बुंदेलखंड में मानसूनी सीजन 15 जून से 15 सितंबर तक रहता है। ऐसे में इस वर्ष 16 से 23 जून तक प्री मानसूनी बारिश होने के आसार हैं। जून के अंतिम हफ्ते में मानसूनी बारिश शुरू हो सकती है।
विज्ञापन