{"_id":"6050fbbe8ebc3e8c9775c1e4","slug":"bear-rate-less-from-first-april-jhansi-news-jhs1910280110","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अप्रैल से सस्ती हो जाएगी बीयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अप्रैल से सस्ती हो जाएगी बीयर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बीयर के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। एक अप्रैल से इसके दाम कम होने जा रहे हैं। प्रति बोतल /केन में बीस रुपये तक की कटौती की जा रही है। माना जा रहा है कि पिछले साल बिक्री में आई भारी कमी के बाद ये फैसला लिया गया है। वहीं, देसी और अंग्रेजी शराब की कीमतों में इजाफा होगा।
एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष 2021 - 22 शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही नए आबकारी सत्र की भी शुरुआत होगी। जिले में पिछले 11 महीनों में बीयर की 36 लाख से अधिक बोतल /केन की बिक्री हुई। हालांकि, ये संख्या पिछले साल के मुकाबले लगभग तीन लाख कम है। बिक्री में आई कमी की वजह से इस बार बीयर की लाइसेंस फीस में इजाफा नहीं किया गया है, जबकि पिछले साल इसमें 15 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। आमतौर पर हर साल 10 से 15 फीसदी लाइसेंस फीस बढ़ाई जाती रही है। इसके अलावा बीयर के मुनाफे में भी कमी की तैयारी है। इससे इसकी कीमत में प्रति बोतल /केन बीस रुपये तक की कमी आएगी। औसतन 130 रुपये के मिलने वाले केन की कीमत पहली अप्रैल से 110 रुपये हो जाएगी। वहीं, शराब के दाम में बढ़ोतरी होगी। इसमें एक्साइज ड्यूटी साढ़े सात फीसदी बढ़ाई गई है। इससे देसी शराब का 200 मिलीलीटर का 42 डिग्री की तीव्रता वाला क्वार्टर 80 की जगह 85 रुपये में मिलेगा। अंग्रेजी शराब के अलग-अलग ब्रांडों की कीमत 10 से 15 फीसदी तक बढ़ जाएगी। विदित हो कि पिछले साल देसी शराब की लाइसेंस फीस में 10 प्रतिशत और विदेशी की लाइसेंस फीस में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। लेकिन, इस बार साढ़े सात फीसदी ही लाइसेंस फीस बढ़ाई गई है।
11 महीने में जिले में इतनी बिकी शराब और बीयर
- देसी शराब - 61,13,712 लीटर
- अंग्रेजी शराब - 19, 57, 223 बोतल
- बीयर - 36,02,089 केन /बोतल
जिले में इतनी हैं दुकानें
- देसी शराब - 269
- अंग्रेजी शराब - 84
- बीयर - 71
- मॉडल शॉप - 5
बीयर की बोतल /केन की कीमतों में एक अप्रैल से 20 रुपये तक की कमी आ जाएगी। इसके लिए माना जा रहा है कि कीमतों में कमी के लिए एक्साइज ड्यूटी कम की जा सकती है, साथ ही मुनाफे में भी कटौती होगी। अंग्रेजी और देसी शराब की कीमतों में मामूली उछाल आएगा। नई कीमतें पहली अप्रैल से लागू कर दी जाएंगी। - प्रमोद कुमार गोयल, जिला आबकारी अधिकारी