फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bear attacked on farmer

Jhansi News: सकरा में भालू ने किसान पर किया हमला

Tue, 15 Oct 2024 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
bear attacked on farmer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। धौरीसागर वन ब्लॉक के ग्राम सकरा में विगत देर शाम एक किसान पर भालू ने हमला कर दिया। किसान जंगल से जानवर चराकर आ रहा था।
सकरा निवासी अमोल सिंह जंगल में अपने जानवर चराकर शाम को वापस आ रहा था। इसी दौरान उसे भालू दिखाई दिया। डर के मारे उसने भालू की तरफ कुल्हाड़ी दिखाई तो भालू ने झपटकर उसके पैर को घायल कर दिया और जंगल में भाग गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

क्षेत्रीय वन अधिकारी मड़ावरा ने घायल का उपचार कराया। वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों को जंगल में न जाने की हिदायत दी। धौरीसागर के जंगल में टाइगर, तेंदुआ तथा भालुओं की उपस्थिति लगातार देखी जा रही है, ऐसे में जंगलों की ओर न जाने की हिदायत दी गई है। साथ ही जंगल के आसपास खेतों में झुककर काम न करने की सलाह दी गई। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह ने बताया कि गांव में वन टीमें जागरुकता अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed