{"_id":"677d8d7df2a16e556c04d0c0","slug":"be-it-private-or-government-bus-extra-fare-charged-from-kumbh-pilgrims-is-not-a-good-thing-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-469481-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: निजी हों या सरकारी बस, कुंभ तीर्थ यात्रियों से वसूूला अतिरिक्त किराया तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: निजी हों या सरकारी बस, कुंभ तीर्थ यात्रियों से वसूूला अतिरिक्त किराया तो खैर नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। निजी बस, ऑटो-टैक्सी चालक किसी भी दशा में अधिक किराया नहीं वसूलें। यदि किसी भी तरह की शिकायत मिली तो सीधे कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहें। यह सख्त आदेश मंगलवार को आरटीओ कार्यालय में हुई बैठक में अधिकारियों ने दिए। साथ ही बताया कि कुंभ तीर्थ यात्रियों की सहूलियत के लिए बस स्टैंड पर रुकने और बैठने के समुचित प्रबंध होंगे।
आरटीओ अरविंद त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद कुमार व सीओ ट्रैफिक स्नेहा तिवारी ने संयुक्त रूप से झांसी बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन, टैक्सी एसोसिएशन, ऑटो-रिक्शा एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कहा महाकुंभ के दौरान आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए प्रयोग किए जाने वाले वाहन सही अवस्था में होने चाहिए। सभी जरूरी कागजाद होने के साथ चालक का लाइसेंस धारक होना अनिवार्य है। पुलिस वैरिफिकेशन प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। तीर्थ यात्री को असुविधा की शिकायत मिली तो किसी भी सूरत में आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. सुजीत सिंह व हेमचंद्र सिंह गौतम, यात्रीकर अधिकारी सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, एआरएम रोडवेज रामदास, बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन अध्यक्ष अनूप यादव, मो. जावेद, राजीव अग्रवाल, राजेंद्र सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन