फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Be careful, these are the streets of the smart city

संभल कर चलिए, यह स्मार्ट सिटी की सड़कें हैं

Thu, 02 Sep 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Be careful, these are the streets of the smart city
झांसी। बारिश के दौरान ही शहर के भीतर की तमाम सड़कें ध्वस्त हो गईं। उनमें जगह-जगह गढ्ढे हो गए। इन गढ्ढों की वजह से रोजाना ही दुर्घटनाएं हो रहीं लेकिन अफसरों को इसकी कोई परवाह नहीं। लोकनिर्माण विभाग एवं नगर निगम अभियंता बरसात के बाद ही इन सड़कों को बनवाने का राग अलाप रहे हैं।
विज्ञापन

मानसूनी सीजन में हुई बारिश ने कई जगह सड़कों पर गढ्ढे कर दिए। बीकेडी चौराहा के आसपास, जीवनशाह तिराहा के समीप, रानी लक्ष्मीबाई पार्क के आसपास, रानी महल के करीब सड़क पर खतरनाक गढ्ढे हो गए। इन गढ्ढों की वजह से अकसर यहां दुर्घटनाएं होती हैं। इसी तरह ग्वालियर रोड में बीकेडी चौराहा से इलाइट चौराहा के बीच एवं खंडेराव गेट से लेकर चित्रा चौराहे की बीच की सड़क भी पूरी तरह खराब हो चुकी। इस पूरे रास्ते में गिट्टी उखड़कर सड़क पर बिखरी हुई है। वाहन चालक अकसर इसमें फिसलकर चुटहिल हो जाते हैं।
विज्ञापन

गढ्ढों की दुरूस्त कराने का प्रस्ताव तैयार कराया गया है। बारिश खत्म होते ही अभियान चलाकर पूरे शहर में गढ्ढों की भराई कराई जाएगी।
सुनील कुमार, एक्सईएन
पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed