फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Be alert...be careful... police is busy in conducting elections right now

Jhansi News: सतर्क रहिए...सावधान रहिए.. अभी चुनाव कराने में व्यस्त है पुलिस

Fri, 19 Apr 2024 04:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Be alert...be careful... police is busy in conducting elections right now
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। अगले एक माह तक आपको ही सतर्क और सावधान रहना होगा, क्योंकि पुलिस इन दिनों चुनावी ड्यूटी में व्यस्त है। पहले से छठवें चरण के बीच जनपद में पुलिसकर्मियों का खास टोटा होगा। यहां से करीब 800 से अधिक पुलिसकर्मियों की चरणवार अलग-अलग जनपदों में ड्यूटी लगी है। इनमें से 19 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव के लिए 372 पुलिसकर्मी रवाना भी हो चुके।

जनपद में कुल 1800 पुलिसकर्मी हैं लेकिन, लोकसभा चुनाव के लिए करीब पचास फीसदी फोर्स की गैर जनपद में ड्यूटी लगा दी गई। पहले चरण के लिए झांसी से 372 पुलिसकर्मियों को नगीना, कैराना, मुरादाबाद, पीलीभीत, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर आदि इलाकों में भेजा गया है। दूसरे चरण के लिए 400 एवं तीसरे चरण के लिए 550 पुलिसकर्मियों को बाहर भेजा जाएगा। 13 मई को होने वाले चौथे चरण में झांसी से फोर्स नहीं भेजी जाएगी। 20 मई को होने वाले पांचवें चरण के चुनाव में पूरी फोर्स यहां रहेगी। पुलिस अफसरों के सामने सबसे बड़ी चुनौती छठें चरण के चुनाव के दौरान 25 मई को आएगी। इसी चरण में झांसी से सबसे अधिक करीब 800 पुलिसकर्मियों को बाहरी जनपदों में भेजा जाएगा। यह सभी पुलिस कर्मी 22-23 मई को रवाना हो जाएंगे। इसके बाद 26 मई को ही उनकी आमद दोबारा यहां होगी। इस दौरान थाने से भी सिपाही, दरोगा एवं निरीक्षक बाहर भेजे जाएंगे। प्रभारी एसपी (आरए) गोपीनाथ सोनी का कहना है कि रिजर्व फोर्स का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed