फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bda bajar me jam me fs pasene se tarbtr rahgir

बड़ाबाजार में जाम में फंस पसीने से तरबतर हुए राहगीर

Wed, 29 May 2019 01:25 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: देवेंद्र कुमार Updated Wed, 29 May 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
bda bajar me jam me fs pasene se tarbtr rahgir
jam, jhansi - फोटो : demo
नगर के बड़ाबाजार में अतिक्रमण की वजह से रोज लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को भी दोपहर में जाम में फंसने की वजह से राहगीर पसीने से तरबतर हो गए। वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग और फुटपाथ के दुकानदारों की वजह से यहां ग्राहकों को हर रोज जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन


बड़ाबाजार में वस्त्र, मिष्ठान, किराना, सब्जी आदि सामग्रियों की थोक व फुटकार दुकानें हैं। इस कारण यहां दिनभर खरीदारों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में यहां लगने वाले हाथठेले व अव्यवस्थित रूप से खडे़ होने वाले आपे वाहन जाम का कारण बनते हैं। सड़क के बीच में पट्टी पर लगने वाली अस्थाई दुकानें व रास्ते में दुकानों का सामान फैला रहने से लोगों को वाहनों के साथ निकलने के लिए भी जगह नहीं मिल पाती है। बड़ा बाजार में जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात और कोतवाली पुलिस ने नौ प्वाइंट निर्धारित कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाया था लेकिन, धीरे - धीरे यहां से पुलिसकर्मियोें के नदारद होने के कारण समस्या खड़ी हो गई। अब आलम यह हो गया है कि इनकी ड्यूटियां चेक करने वाला भी र्कोई नहीं है।
विज्ञापन


इसी के चलते तिपहिया वाहनों ने मनमानी शुरू कर दी है। आलम ये है कि शार्टकट के चक्कर में तिपहिया वाहन गुजरने शुरू हो गए। इस कारण वहां पर जाम की स्थिति बनने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों को ले जाने में होती है परेशानी
जाम के कारण सबसे ज्यादा परेशानी आकस्मिक स्थिति में होती है। जाम की वजह से मरीजों को ले जाने वाले वाहनों को निकलने के लिए भी जगह नहीं मिल पाती है। ऐसे में गंभीर हालत वाले मरीज को अस्पताल या मेडिकल कालेज पहुंचाने में में काफी समय लग जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed