{"_id":"5786a62c4f1c1b1b0813f59b","slug":"bca-course-free-for-sc-st-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी, एसटी छात्रों के लिए बीसीए की पढ़ाई मुफ्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी, एसटी छात्रों के लिए बीसीए की पढ़ाई मुफ्त
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
bca course, jhansi hindi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए खुशखबरी है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संचालित बीसीए कोर्स छात्र फ्री में कर सकते हैं, जबकि अन्य वर्गों के छात्र-छात्राओं को शुल्क देना होगा। झांसी में बीआईईटी (बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) स्थित इग्नू के केंद्र में बीसीए समेत, एमसीए, सीआईटी कोर्स चल रहे हैं। इनमें प्रवेश की अंतिम तिथि 17 अगस्त है।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा कंप्यूटर संबंधी ज्ञान और कौशलों के विकास के लिए अलग-अलग कोर्स संचालित हैं। बीआईईटी में इग्नू द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी में प्रमाण पत्र (सीआईटी), कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक (बीसीए), कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातकोत्तर (एमसीए) कोर्स चलाए जा रहे हैं। बीआईईटी में इग्नू समन्वयक डॉ. यशपाल सिंह ने बताया कि इग्नू द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 17 अगस्त है। आवेदन पत्र बीआईईटी में दो सौ रुपये प्राप्त कर हासिल किया जा सकता है। सीआईटी, बीसीए, एमसीए कोर्स कर छात्र-छात्राएं सरकारी, गैर सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों, बैंक, एलआईसी, स्कूल-कॉलेज, विश्वविद्यालय, मोबाइल फोन कंपनी, वाणिज्यिक संस्थान, सॉफ्टवेयर कंपनी में रोजगार पा सकते हैं।
कोर्सों के लिए यह है योग्यता, फीस
- सूचना प्रौद्योगिकी में प्रमाणपत्र (सीआईटी) में आवेदन के लिए दसवीं पास या इग्नू से छह माह से एक वर्ष तक का बैचलर प्रिपरेट्री प्रोग्राम (बीपीपी) हो। कोर्स की फीस चार हजार रुपये है।
विज्ञापन
- एससी, एसटी को छोड़ कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक (बीसीए) करने के लिए 12वीं या इसके समकक्ष, जिसमें गणित की पढ़ाई की हो पास होना जरूरी है। कोर्स की अवधि तीन से छह वर्ष है। फीस पांच हजार रुपये है।
- कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातकोत्तर (एमसीए) के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना जरूरी है। जिन छात्रों ने दसवीं, बारहवीं में गणित नहीं पढ़ा है, उन्हें इसके साथ में बीसीएस-12 पास करना होगा। एमसीए कोर्स की तीन से छह साल है। फीस नौ हजार रुपये प्रति सेमेस्टर है। प्रथम सेमेस्टर में बीसीएस-12 के लिए 1200 रुपये है।