फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Battle tanks will be the center of attraction in General Bipin Rawat Park

Jhansi News: जनरल बिपिन रावत पार्क में आकर्षण का केंद्र होंगे युद्धक टैंक

Fri, 16 Jun 2023 11:11 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Battle tanks will be the center of attraction in General Bipin Rawat Park
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। किले की तलहटी पर बने जनरल बिपिन रावत पार्क में जल्द ही दो युद्धक टैंक रखे जाएंगे। वहीं, खानपान के लिए यहां फूड कोर्ट में पांच दुकानें खुलेंगी। इन सुविधाओं का लाभ लेने, पार्क घूमने के लिए लोगों को जल्द ही शुल्क देना पड़ेगा।
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत किले की तलहटी में 6.18 करोड़ की लागत से पार्क का निर्माण कराया गया है। यहां पर आधुनिक लाइटों के साथ ही पार्क में टहलने आने वाले लोगों के लिए कई सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। पार्क के चारों ओर फुलवारी है। इसका नाम शहीद जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा गया है। बीती 10 मार्च को पार्क का लोकार्पण किया गया था। पार्क के रखरखाव के लिए नगर निगम ने टेंडर निकाला था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्क घूमने आने वाले लोगों को कई सुविधाएं मिलेंगी। यहां पर फूड कोर्ट में बनीं पांच दुकानें शुरू होंगी। पार्क में झूले भी लगाए जाएंगे। दो युद्धक टैंक भी यहां रखवाए जाएंगे। इन टैंकों के लिए रक्षा मंत्रालय को पत्र लिखा गया है। इसके बाद लोगों को पार्क घूमने के लिए शुल्क भी अदा करना पड़ेगा। हालांकि, अभी शुल्क तय नहीं हुआ है मगर माना जा रहा है कि करीब 10 रुपये प्रत्येक व्यक्ति से शुल्क लिया जा सकता है।
विज्ञापन


जनरल बिपिन रावत पार्क के रखरखाव के लिए तीन फर्म ने टेंडर डाला है। अभी टेक्निकल बिड खुली है। सोमवार तक फाइनेंशियल बिड खुलेगी। जल्द ही यहां लोगों को कई सुविधाएं मिलेंगी। कुछ शुल्क भी देना पड़ेगा। - अरुण कुमार, महाप्रबंधक, स्मार्ट सिटी मिशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed