फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   basic school works will speed up

बेसिक के स्कूलों में निर्माण कार्य होंगे तेज, प्रेरणा एप में देनी होगी कार्ययोजना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
basic school works will speed up
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में विकास  संबंधी निर्माण कार्य की प्रक्रिया तेज हो गई है। सभी खंड शिक्षाधिकारियों  को निर्धारित प्रारूप पर ब्लॉक स्तर की कार्य योजना तैयार कर प्रेरणा एप  में ऑनलाइन भरना होगा। इस संबंध में सोमवार को समस्त शिक्षा अधिकारियों की  वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें ब्लॉक वार  कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी। बेसिक के स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प के  अंतर्गत कई विकास कार्य लगभग प्रारंभ हो चुके है। इनमें शौचालय, मूत्रालय  में टायल्स लगाना, दिव्यांग सुलभ शौचालय, हैंड वाशिंग यूनिट, रसोई घर,  बिजली कनेक्शन व उपकरण का लगना, कक्षाओं में फर्श होना, विद्यालयों की  रंगाई पुताई आदि का कार्य है। बेसिक के स्कूल महानिदेशक ने खंड  शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए है कि वह अपने ब्लॉकों के समस्त स्कूलों को  ऑपरेशन कायाकल्प के 14 मानकों पर कार्ययोजना तैयार कर उसे पूर्ण कराए और  निर्धारित प्रारूप पर सूचना संक लित कर उसे प्रेरणा एप में अपलोड कराए। इस  संबंध में बीएसए हरिवंश कुमार ने सभी बीईओ से कार्य योजना बनाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed