फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   basic educatin up

अब सीधे शिक्षकों से ली जा रही हैं विकास कार्यों की प्रगति

Thu, 24 Sep 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
basic educatin up
basic educatin up
झांसी। जिले में बेसिक के शिक्षकों, जिला समन्वयकों, खंड शिक्षाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों से विभाग के महानिदेशक कार्यालय से वरिष्ठ अधिकारी अब सीधे ऑनलाइन एवं फोन के माध्यम से संवाद कर रहे हैं। स्कूलों में चल रहे विकास कार्यों की अपडेट तथा मिशन प्रेरणा की योजनाओं से संबंधित कार्यों की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

बेसिक में शिक्षा गुणवत्ता एवं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर पिछले कुछ समय से बेसिक शिक्षा निदेशालय काफी सजग बना हुआ है। विभागीय जानकारी के अनुसार अब स्कूल महानिदेशक एवं निदेशालय के अन्य अधिकारी विकास कार्यों को परखने के उद्देश्य से सीधे शिक्षकों, एआरपी, खंड शिक्षाधिकारियों से फोन पर संपर्क कर रहे है। इनसे कायाकल्प अभियान के कार्यों, शैक्षिक व्यवस्थाओं, ई पाठशाला, दीक्षा एप, प्रेरणा एप, मानव संपदा पोर्टल को लेकर जमीनी स्तर पर जानकारी ली जा रही है। कई शिक्षकों ने बताया कि यह पहली बार हो रहा है। जब सीधे एक शिक्षक से निदेशालय द्वारा अपडेट ली जा रही है। जानकारी के अनुसार अभी तक पांच सौ से अधिक शिक्षकों, एआरपी एवं अन्य अधिकारियों से फोन पर संवाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed