{"_id":"63765e0d96f9262be3518b91","slug":"baruasagar-will-be-made-model-phc-jhansi-news-jhs2331157137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल पीएचसी बनी बरुआसागर, मिला राष्ट्रीय प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल पीएचसी बनी बरुआसागर, मिला राष्ट्रीय प्रमाणपत्र
विज्ञापन
झांसी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरुआसागर को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) प्रमाणपत्र मिल गया है। अब ये मॉडल पीएचसी बन गई है। राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकन के लिए 23 व 24 सितंबर को केंद्र सरकार की टीम झांसी आई थी। सीएचसी को 89 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं।
डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि बरुआसागर जिले की पहली पीएचसी है, जिसे राष्ट्रीय स्तर के मानक पर लाया गया है। हमने ऐसी योजना बनाई है कि बरुआसागर मॉडल को लागू करते हुए जिले की कुछ और चुनिंदा अस्पतालों को इस प्रतिस्पर्धा में लाया जाएगा। ताकि, जनपद की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में व्यापक बदलाव दिखाई दे। भविष्य में इस तरह की उपलब्धियों के लिए प्रशासनिक सहयोग मिलता रहेगा। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि प्रथम चरण में एक मॉडल पीएचसी तैयार कर ली गई है। अब हर तहसील की एक पीएचसी को कुछ महीनों में राष्ट्रीय मूल्यांकन के लिए तैयार किया जाएगा। वहीं, डीएम ने इस उपलब्धि पर सीएमओ के अलावा एसीएमओ डॉ. एनके जैन, मंडलीय टीम के सदस्य आनंद चौबे, डॉ. राजेश पटेल, डॉ. मनीष खरे आदि को बधाई दी।
ये मानक पूरे होने पर मिलता प्रमाणपत्र
जानकारों ने बताया कि अस्पताल में जलापूर्ति, फायर सेफ्टी, चिकित्सा सेवाओं के लिए सभी जरूरी उपकरण, मरीजों की संतुष्टि, मुख्य सड़क से चिकित्सालय तक पहुंच मार्ग, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक शौचालय, हर्बल गार्डन, कचरे का निस्तारण आदि मानक पूरे होने पर ही एनक्यूएएस प्रमाणपत्र मिलता है।