फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   baruasagar fort heritage

Jhansi News: हेरिटेज होटल में तब्दील होगा बरुआसागर का किला और रघुनाथ राव महल

Sun, 29 Jan 2023 07:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
baruasagar fort heritage
झांसी। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने प्राचीन संरक्षित इमारत बरुआसागर का किला और रघुनाथ राव महल को असंरक्षित घोषित कर दिया है। अब इन पुरातात्विक इमारतों को हेरिटेज होटल के रूप में विकसित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

आठ दिसंबर 2022 में पुरातत्व परामर्शदात्री समिति की बैठक में बरुआसागर का किला और रघुनाथराव महल को असंरक्षित घोषित करने की संस्तुति की गई थी। जिसके आधार पर राज्यपाल ने एनिशएंट मानूमेंटस प्रिजर्वेशन एक्ट 1904 की धारा-3 के अधीन शक्तियों का प्रयोग कर दोनों ही इमारतों को असंरक्षित घोषित कर दिया है। जिसके तहत अब इन इमारतों को हेरिटेज होटल में तब्दील कर पीपीपी मॉडल पर संचालित किया जा सकेगा। हालांकि संस्कृति विभाग द्वारा आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों की समय सीमा एक माह तय की गई है। एक माह बाद आपत्तियों का निस्तारित कर फाइनल मुहर लगा दी जाएगी। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. मनोज कुमार यादव ने बताया कि दोनों ही इमारतों को असंरक्षित घोषित किया गया है। एक माह तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed