फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bars will get their house, Mudvara's Rachna will enjoy the hill

भालुओं को मिलेगा अपना घर, मड़ावरा की रीछना पहाड़ी पर मौज करेगा कुनबा

Wed, 23 Feb 2022 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Bars will get their house, Mudvara's Rachna will enjoy the hill
झांसी। ललितपुर जिले के मड़ावरा रेंज मेें रीछ भालुओं की संख्या अधिक होने के कारण वन विभाग द्वारा रीछना पहाड़ी के आसपास के इलाके को संरक्षित कर रीछ भालू संरक्षण केंद्र बनाने की योजना को तैयार किया था। योजना को विभाग के मुख्यालय से हरी झंडी मिल चुकी है। जिस पर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग द्वारा मार्च से काम शुरू किया जाएगा। यहां भालू अपने कुनबे के साथ मौज करेंगे, इस घर में बाहरी लोग प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

ललितपुर जिले में वन विभाग की आठ रेंज हैं। जिसमें 74136.60 हेक्टेयर क्षेत्रफल में घना जंगल फैला हुआ है। वैसे तो इन जंगलों में कई वन्य जीवों ने अपना आशियाना बनाया है, लेकिन मड़ावरा रेंज स्थित रीछना पहाड़ी के आसपास भालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। विभागीय गणना के अनुसार वर्तमान में 200 से अधिक भालू हैं।
विज्ञापन

इन भालुओं के संरक्षण के लिए विभाग द्वारा पूरे इलाके को संरक्षित किया जा रहा है। जिसके तहत रीछना पहाड़ी के आसपास के इलाके की फेंसिंग की जाएगी। भालुओं के पीने के पानी के लिए जंगलों में जगह-जगह वाटर होल बनाए जाएंगे। उनकी गतिविधियों में बाहरी व्यक्तियों का दखल नहीं हो इसके लिए जंगलों में वॉच टावर लगाएं जाएंगे। निगरानी के लिए वन कर्मियों की तैनाती की जाएगी। जंगलों में आधुनिक तकनीक से भालुओं के पसंदीदा पेड़ों को लगाया जाएगा ताकि उनका कुनबा वहां अपनी मौज में रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललितपुर वन क्षेत्र के मड़ावरा रेंज स्थित रीछना पहाड़ी के आसपास भालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिसके तहत पूरे इलाके को संरक्षित किया जा रहा है। जिस पर लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।
-पीपी सिंह, मुख्य वन संरक्षक, बुंदेलखंड जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed