फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Barauni Mail cancelled, route of six trains changed

Jhansi News: बरौनी मेल निरस्त, छह ट्रेनों का बदला मार्ग

Mon, 09 Oct 2023 11:22 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Barauni Mail cancelled, route of six trains changed
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रेल प्रशासन द्वारा बुढ़वाल से सुंधिआमा के बीच 11 किमी की रेल लाइन का दोहरीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा नॉन इंटरलॉकिंग का काम भी किया जाना है, जिसके चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि कई परिवर्तित मार्ग से गुजारी जाएंगी।

गाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी मेल 11 से 19 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। जबकि, 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल 12 से 20 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस 18 अक्तूबर को मनकापुर, अयोध्या कैंट व बाराबंकी के रास्ते से गुजारी जाएगी। 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस 14 अक्तूबर को गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट व बाराबंकी के रास्ते से चलेगी। 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस 15 अक्तूबर को बाराबंकी, अयोध्या कैंट व मनकापुर होते हुए जाएगी। 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस 17 अक्तूबर को बाराबंकी, अयोध्या कैंट, मनकापुर, बस्ती व गोरखपुर के रास्ते चलेगी। 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 14 अक्तूबर को बाराबंकी, अयोध्या कैंट होते हुए मनकापुर के रास्ते से गुजरेगी। इसी तरह से 12592 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 16 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग बाराबंकी, अयोध्या कैंट होते हुए मनकापुर के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed