फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Barati without ticket in Gwalior to Shatabdi Express, fined 10

ग्वालियर से शताब्दी एक्सप्रेस में बगैर टिकट बैठे बराती, 10 पर जुर्माना

Sun, 22 May 2022 12:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Barati without ticket in Gwalior to Shatabdi Express, fined 10
झांसी। ग्वालियर से शताब्दी एक्सप्रेस में बराती बगैर टिकट के ही सवार हो गए। जब ट्रेन ग्वालियर और झांसी के बीच आई तो चेकिंग में 10 बराती बगैर टिकट पकड़े गए। जब टीटीई ने जुर्माने की बात की तो सभी हंगामा करने लगे। इस पर टीटीई ने झांसी में कार्रवाई की बात कही तो सभी ने जुर्माना अदा किया। बताया जाता है कि बरात ग्वालियर से भोपाल जा रही थी। इस कार्रवाई से बरातियों में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

नई दिल्ली से रानी कमलापति स्टेशन (भोपाल) की ओर जा रही गाड़ी संख्या 12002 शताब्दी एक्सप्रेस के सी-1 कोच में ग्वालियर से बराती सवार हुए थे। ये कमलापति स्टेशन तक जा रहे थे। ग्वालियर से ट्रेन के चलने के बाद टीटीई महेश चंद्र ने कोच की चेकिंग की तो 10 बरातियों के पास टिकट नहीं मिले। यात्रियों ने बताया कि वे ग्वालियर से बरात में शामिल हुए हैं। जुर्माना अदा करने की बात पर यात्री भड़क गए। इस पर टीटीई ने बताया कि जुर्माना अदा न करने पर उन्हें झांसी स्टेशन पर उतारकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस पर यात्रियों ने जुर्माना अदा कर रसीद बनवाई। इसके अलावा उनसे किराये की राशि भी जमा कराई गई। 19 हजार रुपये जुर्माना वसूल कर उन्हें छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed