फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Bar Association elections...voting on 15th, results on 17th, voter list to be published today

Jhansi: बार संघ चुनाव...15 को मतदान, 17 को आएगा परिणाम, आज होगा मतदाता सूची का प्रकाशन

Sat, 27 Sep 2025 10:22 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 27 Sep 2025 10:22 AM IST
सार

चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद दावेदारों ने ताल ठोकना शुरू कर दिया है। दावेदारों ने कचहरी परिसर में बैनर और होर्डिंग भी लगा दिए हैं।

विज्ञापन
Jhansi: Bar Association elections...voting on 15th, results on 17th, voter list to be published today
मतदान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

बार संघ चुनाव कराने के लिए एल्डर्स कमेटी ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। मतदाता सूची का प्रकाशन आज और 15 अक्तूबर को मतदान और 17 को मतगणना होगी। दावेदारों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है।

विज्ञापन


कोर्ट परिसर स्थित लाइब्रेरी हॉल में शुक्रवार को एल्डर्स कमेटी जिला अधिवक्ता संघ की बैठक हुई। कमेटी के चेयरमैन प्रकाश नारायण द्विवेदी की अध्यक्षता में सदस्य मदनमोहन श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद लिखधारी ने चर्चा करने के बाद चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। 27 सितंबर को वोटर लिस्ट का प्रकाशन, 29 सितंबर की सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक आपत्ति, तीन अक्तूबर को अंतिम वोटर सूची का प्रकाशन होगा। चार को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक लाइब्रेरी हॉल में नामांकन, छह को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन प्रपत्रों की जांच और दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक नाम वापसी होगी। 15 अक्तूबर को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान तथा 17 अक्तूबर को मतपत्रों की गणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इधर, चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद दावेदारों ने ताल ठोकना शुरू कर दिया है। वकीलों के बस्तों पर पहुंचकर सघन जनसंपर्क शुरू कर दिया है। अध्यक्ष पद के लिए फिलहाल कौन-कौन से चेहरे सामने आएंगे, ये आने वाले दिनों में स्पष्ट हो जाएगा। दावेदारों ने कचहरी परिसर में बैनर और होर्डिंग भी लगा दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed