फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bangladeshi illegal intrusion

पांच- पांच हजार रुपये देकर बॉर्डर पार किया था बांग्लादेशियों ने

Sun, 09 Feb 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
bangladeshi illegal intrusion
झांसी। बबीना थाना क्षेत्र से सात बांग्लादेशी नागारिकों की गिरफ्तारी होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पूछताछ में पता चला है कि बांग्लादेश से भारत आने के लिए बॉर्डर पर सभी ने पांच- पांच हजार रुपये दिए थे। इसके बाद सभी को बार्डर पार करा दिया गया। यह जानकारी मिलने के बाद खुफिया एजेेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। खुफिया एजेंसी व पुलिस टीम ने दिन भर जांच की। इसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

दिन भर की गई पूछताछ में पता चला कि बांग्लादेश में ढाका के नादौर सिंगरा के रहने वाले मामून शेख उर्फ शमीम, मिलन शेख, मुकुल शेख, मोनू वैद्य, सीजर शेख, असलम शेख और पालन शेख तेल बेचने का काम करते हैं। काफी समय पहले बॉर्डर के रास्ते सातों लेाग भारत में आए थे। भारत के कई इलाकों में तेल बेचने का काम ये सभी कर चुके हैं। पिछले सप्ताह सातों झांसी आए थे। यहां बस स्टैंड के होटल कर्मा के दो कमरों में सातों ठहरे थेे। सुबह के समय सातों एक साथ निकलते थे और शाम को वापस होटल लौटते थे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह भी चारों बबीना क्षेत्र में निकलेे थे। इसी बीच सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। थाने लाकर की गई पूछताछ के बाद पता चला कि सभी बांग्लादेशी हैं। खबर मिलने के बाद एटीएस, आईबी व एलआईयू ने भी पहुंचकर सभी से पूछताछ की। कई जानकारियां भी टीमों ने एकत्रित की। अधिकारियों ने भी थाने पर पहुंचकर पूछताछ की। सीओ सदर केवी अशोक ने बताया कि पुलिस टीमें हर बिंदू पर जांच कर रही हैं। कई जानकारियां सभी से मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कॉल डिटेल भी खंगाली
सभी के पास से सात मोबाइल मिले हैं। टीमों ने मोबाइल को कब्जे में लेकर कॉल डिटेल्स भी खंगालीं। सभी ने अपने-अपने परिजनों से लेकर काम के सिलसिले में ही बातचीत की।

होटल में ठहरने की भी जांच
बांग्लादेशी नागरिकाें के होटल में ठहरने के मामले में भी पुलिस जांच कर रही है। आखिरकार कौन से दस्तावेज लगाकर सभी ठहरे थे। यदि दस्तावेज नहीं लगाए थे तो होटल कर्मियों ने कैसे ठहरा दिया। पुलिस इस पूरे मामले की भी जांच कर रही है। कमरों मेें रखे सामान भी खंगाले गए। देर रात पुलिस की जांच जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed