फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Banana-orange, grapes are expensive, also eating buckwheat and water chestnut flour

केला-संतरा, अंगूर मंहगा, कुट्टू और सिंघाड़े का आटा भी खा रहा भाव

Sun, 03 Apr 2022 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Banana-orange, grapes are expensive, also eating buckwheat and water chestnut flour
झांसी। चैत्र नवरात्र शुरू होते ही फलों के रेट बढ़ गए हैं। वहीं रमजान से दौरान रेट और अधिक बढ़ सकते हैं। इसके अलावा कुटटू व सिंघाड़े का आटा भी प्रतिकिलो 20 से 30 रुपये बढ़ गया है।
विज्ञापन

तेज गर्मी के कारण इन दिनों फल बाजार में केला, संतरा, अंगूर, पपीता और सेब की आवक पहले से कुछ कम ही हो रही है। वहीं, नवरात्र शुरू होने से बढ़ी फलों की मांग के चलते एक ही दिन में फलों के रेट में 10 से 20 रुपये प्रतिकिलो की तेजी आ गई है। दुकानदारों की मानें तो रमजान के दौरान रेट अभी और बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

अयोध्यापुरी के फल विक्रेता गणेश कुमार बताते हैं कि गर्मी में सेब, संतरा और अंगूर जल्दी खराब हो रहा है, लेकिन नवरात्र के चलते मांग बढ़ने से फल के भाव बढ़ गए हैं। सीपरी बाजार के दुकानदार शंकर बताते हैं कि अभी रमजान में रेट और अधिक बढ़ सकते हैं। उधर किराना दुकानदार अनूप कुमार बताते हैं कि नवरात्र व्रत की वजह से कुट्टू और सिंघाड़े के आटे के अलावा नारियल के रेट भी चढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान तब अब
केला 30 40
संतरा 50 80
अंगूर 60 80
पपीता 40 60
सेब 100 150
कूट्टू आटा 170 200
सिंघाड़े का आटा 180 200
नारियल 15 20
मखाना 730 750
मूंगफली दाना 160 170
साबूदाना 65 70
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed