फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   banadhikari ke ghar hui lakho ki chori ka mal ek caror ka mila

वनाधिकारी के घर हुई लाखों की चोरी का माल एक करोड़ में मिला

Tue, 23 Feb 2021 07:31 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
banadhikari ke ghar hui lakho ki chori ka mal ek caror ka mila
मामले में रकम ज्यादा मिलने पर पुलिस के साथ विजिलेंस टीम की जांच में जुट गई है। - फोटो : ???? ????
वनाधिकारी के घर हुई लाखों की चोरी का माल एक करोड़ में मिला
विज्ञापन

झांसी। पिछले माह उरई निवासी वनाधिकारी के घर हुई चोरी का माल मंगलवार को पुलिस ने बरामद किया। चोरी में एक करोड़ से अधिक का माल बरामदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जबकि चोरी लाखों में होेना बताई गई थी। ऐसे में सतर्क हुई विजिलेंस टीम ने भी गोपनीय जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।

जनपद जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर मोहल्ला निवासी जगदेव सिंह ललितपुर में वन विभाग में उप प्रभागीय वनाधिकारी के पद पर तैनात हैं। 29 जनवरी को बदमाशों ने घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद उन्होंने लाखों की चोरी बताई थी। मामले में मुकदमा दर्ज भी हुआ था। मंगलवार को चोरों की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस भी हैरान हो गई, क्योंकि माल लाखों में नहीं बल्कि एक करोड़ से अधिक मिला। पुलिस ने करीब 36 लाख रुपये नकद, 47 लाख रुपये के जेवरात और लाखों की चांदी बरामद की है। इतनी बड़ी बरामदगी की जानकारी के बाद विजिलेंस टीम भी सतर्क हो गई है। पूरे मामले की जानकारी लखनऊ पहुंच चुकी है। विजिलेंस ने गोपनीय रूप से जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। मुख्यालय से रिपोर्ट आने के बाद विजिलेंस अपने स्तर से जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed