फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ban on admission and examination in 19 colleges of Bundelkhand

Jhansi News: बुंदेलखंड के 19 कॉलेजों में प्रवेश और परीक्षा पर रोक

Sat, 27 Apr 2024 04:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Ban on admission and examination in 19 colleges of Bundelkhand
एआईएसएचई पोर्टल पर छात्र, शिक्षक संख्या समेत अन्य जानकारी अपलोड न करने पर बीयू ने लिया निर्णय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने बुंदेलखंड के 19 कॉलेजों में प्रवेश, परीक्षा समेत अन्य कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इन महाविद्यालयों ने ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (एआईएसएचई) के पोर्टल पर छात्र, शिक्षकों की संख्या समेत जरूरी डाटा अपलोड नहीं किया है।
बुंदेलखंड में 350 महाविद्यालय बीयू से संबद्ध हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की तरफ से एआईएसएचई पोर्टल काफी समय पहले शुरू किया गया था। इसके दायरे में उच्च शिक्षण संस्थान आते हैं। शिक्षण संस्थानों को पोर्टल पर छात्र नामांकन, शिक्षकों का ब्योरा, ढांचागत जानकारी आदि दर्ज करनी होती है। इस साल डाटा अपलोड करने के लिए पोर्टल 15 जनवरी से खुला था। बताया गया कि उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा डाटा अपलोड करने की तिथि तीन बार बढ़ाई गई। डाटा अपलोड करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल थी। बीयू प्रशासन ने भी कई बार कॉलेजों को पत्र लिखकर चेतावनी दी कि यदि वह तय समय में पोर्टल पर सूचनाएं अपलोड नहीं करते हैं तो संबद्धता समाप्त करने पर विचार किया जाएगा। इसके बावजूद 19 कॉलेजों ने सूचना अपलोड नहीं की है और पोर्टल भी बंद हो गया है। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड के 19 महाविद्यालयों में तत्काल प्रभाव से प्रवेश और परीक्षा समेत अन्य कार्य पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


इन कॉलेजों में लगाई गई रोक
झांसी के श्रीरामदास दादू कन्या महाविद्यालय एरच, कांशीराम डिग्री कॉलेज बामौर, ओमकांता डिग्री कॉलेज रक्सा, ब्रह्मानंद दुबे राम नारायण शास्त्री महाविद्यालय, चंद्रशेखर आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और डीडी सिंह विसेन महाविद्यालय लहरगिर्द, हमीरपुर के राजकीय महाविद्यालय सुमेरपुर और अमर सिंह राजपूत मेमोरियल महाविद्यालय, बांदा के डॉ. बीआर आंबेडकर डिग्री कॉलेज, बडेलाल गुप्ता महाविद्यालय कैरी, राजकीय महाविद्यालय पिपरहरी और कमरूद्दीन मेमोरियल डिग्री कॉलेज स्योढा, जालौन के आरएस महाविद्यालय कदौरा, राधा कृष्ण महिला महाविद्यालय मदारीपुर, राजबाई शिवबालक सिंह महाविद्यालय टडवा और जगरानी ओछेलाल बौद्ध महिला महाविद्यालय, चित्रकूट के जयचंद्र सिंह महाविद्यालय एवं प्रशिक्षण संस्थान, महोबा के बाबू रामेश्वर सिंह महाविद्यालय और स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed