Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BAMS student hanged himself

Jhansi News: बीएएमएस के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 22 Jul 2023 11:26 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
BAMS student hanged himself
- पूर्व पार्षद के मकान में किराये पर रहता था, पंखे के सहारे झूला
विज्ञापन

- आत्महत्या करने की वजह नहीं हो पाई स्पष्ट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। थाना कोतवाली इलाके में एक पूर्व पार्षद के मकान में किराये पर रहने वाले बीएएमएस के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र के आत्मघाती कदम उठाने की वजह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के उबेरा गांव निवासी चिरंजीव वर्मा झांसी के डाॅ. कृष्णकांत द्विवेदी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज से बीएएमएस की पढ़ाई कर रहे थे। वह यहां नई बस्ती में पूर्व पार्षद वीरू कुशवाहा के मकान में किराये पर रहते थे। शनिवार को वह अपने कमरे पर ही थे। इसी बीच उन्होंने पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पास में रहने वाले एक व्यक्ति की उस पर नजर पड़ी। उसने सूचना पुलिस को दी और जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बड़े भाई मोनू वर्मा ने बताया कि चिरंजीव पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। पिता सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। भाई ने अपनी जान क्यों दी इस बारे में किसी को कुछ पता नहीं है। वहीं, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed