फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Balbhog and Byaribhog to be available daily in Orchha now.

Jhansi News: ओरछा में अब रोज मिलेगा बालभोग-ब्यारीभोग

Tue, 08 Sep 2026 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Balbhog and Byaribhog to be available daily in Orchha now.
ओरछा। श्री रामराजा मंदिर में अब प्रतिदिन सुबह बालभोग और रात ब्यारीभोग का प्रसाद वितरित होगा। मंदिर प्रबंधन इसका पूरा खर्च उठाएगा, दानदाताओं का इंतजार नहीं किया जाएगा। पहले यह व्यवस्था दानदाताओं की बुकिंग पर निर्भर थी। हालांकि, कोरोना काल से पहले भी यह व्यवस्था थी। कोरोना के दौरान प्रसाद वितरण बंद कर दिया गया था। श्रद्धालुओं की लगातार मांग पर प्रशासन ने इसे फिर से शुरू किया है। कलेक्टर व मंदिर प्रबंधक जमुना भिड़े के प्रयासों से यह संभव हुआ। प्रतिदिन करीब 10 हजार रुपये का ब्यारीभोग और 3500 रुपये का बालभोग तैयार होगा। यह प्रसाद मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों को बांटा जाएगा। श्री रामराजा मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इस व्यवस्था से दर्शनार्थियों को भगवान के प्रसाद के साथ भोजन भी मिल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed