फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bakrid, the festival of sacrifice, gives the message of humanity.

Jhansi News: इंसानियत का पैगाम देता है कुर्बानी का पर्व बकरीद

Sun, 16 Jun 2024 02:32 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 16 Jun 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Bakrid, the festival of sacrifice, gives the message of humanity.
- सोमवार को मनेगा ईद-उल-अजहा का त्योहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सोमवार को कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाया जाएगा। ईद की नमाज के बाद कुर्बानियों का सिलसिला शुरू होगा। उलमाओं ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस पर्व को इस तरह मनाएं कि किसी भी दूसरे मजहब के लोगों के लिए परेशानी का सबब न बने। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा पर की जाने वाली कुर्बानी इंसानियत का पैगाम देती है।

17 जून को मनाए जाने वाले कुर्बानी के त्योहार ईद-उल-अजहा को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कुर्बानी करने वाले अधिकांश लोगों ने बकरों सहित अन्य जानवरों की खरीदारी कर ली है। पर्व को लेकर शहर के बाजार भी गुलजार हो गए हैं। बकरीद को लेकर उलमाओं ने अपील करते हुए कहा कि बकरीद कुर्बानी का त्योहार है। इस त्योहार को इस तरह से मनाया जाए जिससे किसी भी शख्स को दिक्कत नहीं हो। इस्लाम के मुताबिक किसी को भी तकलीफ पहुंचे तो हमारी कुर्बानी का मकसद ही खत्म हो जाएगा। जानवर की कुर्बानी खुले में नहीं करें। मांस को ढककर ही तक्सीम करें। कुर्बानी का खून नालियों में किसी भी कीमत पर नहीं बहने दें। मुफ्ती साबिर कासमी कहते हैं कि ईद-उल-अजहा पर इस तरह जानवर की कुर्बानी करें, जिससे किसी भी मजहब के एक भी शख्स को परेशानी न हो। शांति और अमन के साथ त्योहार मनाएं। मुफ्ती आरिफ नदवी ने कहा कि जानवर की कुर्बानी का मांस तीन हिस्सों में बांटें। एक हिस्सा गरीबों को, दूसरा हिस्सा रिश्तेदारों को व तीसरा हिस्सा खुद रखें। ऐसे करने से ही कुर्बानी असल मकसद पूरा होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed