{"_id":"683e054d4b4cae7bf70aa146","slug":"bakrid-goats-being-sold-for-up-to-rs-50000-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-569070-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद : 50,000 तक के बिक रहे बकरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद : 50,000 तक के बिक रहे बकरे
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बकरीद का त्योहार नजदीक आने के साथ ही शहर के कसाई मंडी, बाहर ओरछा गेट, ताड़ी खाना में बकरों की मंडी सजने लगी है। कुर्बानी के लिए यहां आए आकर्षक और वजनदार बकरे लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। यहां सिर्फ अपने जिले के ही नहीं, बल्कि कई अन्य राज्यों तक के लोग बकरे लाकर बेच रहे हैं। यहां पर हंसा, जमुनापुरी, तोतापरी, सोया, अंडू, परबर नस्ल के साथ देसी बकरों की मांग है। बकरीद के त्योहार में अभी चार दिन बाकी है। छोटे बकरे की कीमत जहां 10 हजार से 20 हजार रुपये तक है। वहीं मध्य वजन के बकरों की कीमत 20 से 30 हजार रुपये तक है। बकरे बेचने वाले सादिक ने बताया कि वह हर साल बकरे बेचता है। झांसी के पैठ बाजार में 10 से 50 हजार तक के बकरे उपलब्ध है।