फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bagvan aayapa prasad available in home

अब श्रद्धालुओं को घर बैठे ही मिलेगा भगवान अयप्पा का प्रसाद

Fri, 11 Dec 2020 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bagvan aayapa prasad available in home
झांसी। शहर के प्रधान डाकघर के माध्यम से श्रद्धालुओं को विश्व प्रसिद्ध केरल स्थित भगवान अयप्पा का प्रसाद घर बैठे ही मिल सकेगा। आर्डर बुक करते ही प्रसाद दस दिन के भीतर डाकिया द्वारा घर तक पहुंचाया जाएगा। एक पैकेट की कीमत 450 रुपये है। सोमवार से बुकिंग की व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

केरल स्थित भगवान अयप्पा में शहर के कई लोगों की आस्था है। खास कर दक्षिण भारतीय लोग साल में कई बार भगवान के दर्शन करने व प्रसाद लेने के लिए जाते हैं। ऐसे में समय के साथ-साथ पैसा भी अधिक खर्च होता है। लोगों को इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए डाक विभाग द्वारा घर बैठे ही भगवान अयप्पा का प्रसाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू की जा रही है। प्रसाद के एक पैकेट की कीमत 450 रुपये तय की गई है। प्रसाद की बुकिंग करते ही दस के भीतर ही दिए गए पते पर डाकिया द्वारा प्रसाद भेज दिया जाएगा। इसके लिए प्रधान डाकघर में एक काउंटर को रिजर्व कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रवर डाक अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि भगवान अयप्पा के प्रसाद की व्यवस्था की गई है। सोमवार से बुकिंग को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed