फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Badra was angry in Tehrauli, but was kind in Jhansi Sadar.

Jhansi News: टहरौली में रूठे, झांसी सदर में मेहरबान रहे बदरा

Sun, 08 Sep 2024 03:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Badra was angry in Tehrauli, but was kind in Jhansi Sadar.
- मानसूनी सीजन खत्म होने में बचा हुआ है एक सप्ताह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मानसूनी सीजन खत्म होने में करीब एक सप्ताह का समय बचा है। वहीं, जनपद की किसी तहसील में बहुत अच्छी बारिश हुई है तो कहीं इतना कम पानी गिरा है कि किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई हैं। बारिश के आंकड़े देखें तो सबसे ज्यादा 588.77 मिलीमीटर पानी झांसी सदर तो सबसे कम 163.08 मिलीमीटर बरसात टहरौली में हुई है।
जनपद में मानसूनी सीजन 15 जून से 15 सितंबर तक माना जाता है। जनपद की औसत वर्षा 825 मिलीमीटर है। मौसम विभाग के मुताबिक अब तक प्रदेश में मानसून की दस्तक पूर्वांचल की ओर से होती थी। जबकि, इस साल बुंदेलखंड के ललितपुर से मानसून की दस्तक हुई है। झांसी में भी 18 जून से मानसूनी बारिश शुरू हो गई थी। जुलाई की शुरुआत में बहुत अच्छी बारिश देखने को नहीं मिली। मगर उसके बाद से तेज बारिश होने लगी। अगस्त में भी झमाझम पानी गिरा।
विज्ञापन

हालांकि, सितंबर के शुरुआती सप्ताह में बहुत अच्छी वर्षा नहीं हो सकी है। शनिवार को भी दोपहर एक बजे कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। बारिश के आंकड़े देखें तो अब तक सदर तहसील में सर्वाधिक वर्षा हुई है। पांच तहसीलों में दूसरे स्थान पर मोंठ, तीसरे पर मऊरानीपुर, चौथे स्थान पर गरौठा है। सबसे कम बरसात टहरौली में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


:::
तेज बारिश के आसार, पकी फसलों की करें कटाई
कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अब 12 से 16 सितंबर तक तेज बारिश की संभावना है। 13 और 14 सितंबर को 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। किसानों को सलाह दी कि बारिश के मद्देनजर खेत पर पककर तैयार फसलों की कटाई या पकी फलियों की तुड़ाई का कार्य जल्द से जल्द कर लें और सुरक्षित स्थान पर रख लें।


:::
किस तहसील में कितनी हुई बारिश
...........................................
झांसी सदर मोंठ मऊरानीपुर गरौठा टहरौली
588.77 438.7 409.77 196 163.08
(नोट: ये आंकड़ा 31 तक का है। बरसात मिलीमीटर में।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed