{"_id":"5e60097b8ebc3ec54c6d64ca","slug":"bad-weather-jhansi-news-jhs16173811","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन और मौसम का यही मिजाज रहने के आसार, मौसम विभाग ने जताई बारिश और कहीं - कहीं ओले गिरने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन और मौसम का यही मिजाज रहने के आसार, मौसम विभाग ने जताई बारिश और कहीं - कहीं ओले गिरने की संभावना
विज्ञापन
bad weather
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पिछले चार पांच-दिनों से मौसम में बदलाव का क्रम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार ये अभी थमने वाला नहीं है। अगले दो-तीन दिनों तक यही हालात रहने के आसार हैं। बारिश भी हो सकती है और कहीं - कहीं ओले गिरने की भी संभावना जताई जा रही है।
पश्चिम विक्षोभ अपना असर दिखा रहा है। लगातार धूप खिली होने के बाद पिछले चार - पांच दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। शनिवार को बारिश हुई और इसके बाद मौसम का मिजाज नरम बना रहा। बुधवार को एक बार फिर बारिश के साथ कहीं - कहीं ओले भी गिरे। कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. मुकेश चंद्र ने बताया कि आगामी दो - तीन दिनों तक यही हालात रहने के आसार हैं। बारिश के साथ कहीं - कहीं ओले भी गिर सकते हैं। हवा 14-15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है। इसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग आगामी दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की कमी की संभावना जता रहा है।
फसल को अभी न दें पानी
कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि खेतों में अभी पर्याप्त नरमी है। बारिश की संभावना भी बनी हुई है। ऐसे में किसान अभी फसल को पानी न दें। ज्यादा पानी से फसलें खराब भी हो सकती हैं।