फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Baby Rani said support the party candidate in jhansi

Jhansi: जिसके हाथ में कमल का फूल, पूरी भाजपा उसके साथ, बेबी रानी बोलीं- पार्टी प्रत्याशी का करें समर्थन

Fri, 21 Apr 2023 09:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 21 Apr 2023 09:51 PM IST
सार

मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि जिसके हाथ में कमल का फूल होता है। पूरी भाजपा उसके साथ होती है। जिन्हें टिकट नहीं मिलता है तो नाराज होकर गुस्से में तात्कालिक कुछ टिप्पणी कार्यकर्ता कर देते हैं। मगर वो पार्टी के साथ ही खड़े रहते हैं।

विज्ञापन
Baby Rani said support the party candidate in jhansi
पत्रकारवार्ता में जानकारी देतीं प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव की मंडल प्रभारी मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि जिसके हाथ में कमल का फूल होता है। पूरी भाजपा उसके साथ होती है। जिन्हें टिकट नहीं मिलता है, तो नाराज होकर गुस्से में तात्कालिक कुछ टिप्पणी कार्यकर्ता कर देते हैं। मगर वो बाद में पार्टी और प्रत्याशी के साथ ही खड़े रहते हैं। वो निजी होटल में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थीं।

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा के जिन कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय मेयर का पर्चा भर दिया था। उन्होंने न सिर्फ नामांकन वापस लिया। बल्कि, पार्टी के महापौर प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य को चुनाव जिताने के लिए पूरी तरह जुट भी गए हैं। बसपा छोड़कर भूपेंद्र आर्या भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं, वाल्मीकि समाज द्वारा टिकट न दिए जाने पर नाराजगी जताते पर उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज पूरी तरह भाजपा के साथ है। अगर किन्हीं कारणों से टिकट नहीं मिल पाया है तो आगे समायोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन

 


महिला मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा टिकट न मिलने पर विरोध किए जाने के सवाल पर बोलीं कि लगभग 25 महिलाओं को टिकट दिया गया है। जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट दिया जाता है। इस दौरान सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, एमएलसी रमा निरंजन, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, झांसी प्रभारी संतविलास शिवहरे, निवर्तमान मेयर रामतीर्थ सिंघल, संतोष सोनी, अमित साहू, संजीव अग्रवाल लाला, शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रियांशु डे, सौरभ मिश्रा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


डबल इंजन की सरकार ने किया विकास

प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में झांसी समेत बुंदेलखंड का काफी विकास हुआ है। यहां ग्वालियर रोड ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। दिल्ली से जोड़ने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनाया गया है। बुंदेलखंड पानी के लिए न तरसे, इसके लिए हर घर जल योजना शुरू की गई है। वंदे भारत ट्रेन का ठहराव झांसी स्टेशन पर किया गया है। कृषकों को पीएम किसान सम्मान निधि दी जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed