{"_id":"5ffb68898ebc3e30c907c281","slug":"babina-substation-half-completed-jhansi-news-jhs18574435","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबीना सबस्टेशन का आधा का पूरा, आधे के लिए हुआ टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबीना सबस्टेशन का आधा का पूरा, आधे के लिए हुआ टेंडर
विज्ञापन
bijli tower.jpg
- फोटो : bijli tower.jpg
झांसी। बबीना में बन रहे 220 केवीए नए ट्रांसमिशन तक सर्किट लाइनाें को तैयार कर लिया गया है। अब इस सबस्टेशन से बबीना और भेल को जोड़ने का काम बाकी रह गया है। इस काम के लिए नोएडा की कंपनी को टेंडर दिया गया है। इस सबस्टेशन के बनने पर हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन का भार कम हो जाएगा। संबंधित क्षेत्रों को और बेहतर बिजली मिलने लगेगी।
अभी झांसी- ललितपुर मार्ग पर स्थित कस्बों और गांवों को हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन से बिजली दी जाती है। ओवर लोडिंग की स्थिति बनने पर बिजली काटनी पड़ती है। इससे संबंधित क्षेत्रों में अंधेरा पसर जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए 78 करोड़ की लागत से बबीना में 220 केवीए ट्रांसमिशन सबस्टेशन का निर्माण चल रहा है। इस सबस्टेशन को पारीछा थर्मल पावर प्लांट से जुड़े 220 केवीए दुनारा ट्रांसमिशन सबस्टेशन और ललितपुर स्थित बजाज पावर प्लांट के सर्किट से जोड़ दिया गया है। यह दोनों लाइनें बनकर तैयार हैं। इससे लाभ हो जाएगा कि अगर एक सर्किट फेल हो जाए तो दूसरे से सप्लाई को तुरंत चालू कर लिया जाएगा। इस नए सबस्टेशन से बबीना और भेल सबस्टेशन की आपूर्ति को जोड़ा जाना है। इसके लिए बबीना सबस्टेशन तक 6.3 किलोमीटर और भेल के लिए 6.4 किलोमीटर 33 केवीए लाइन बनाने का काम बाकी रह गया है। इस काम के लिए नोएडा ही एजी इंटर प्राइजेज कंपनी को ठेका दिया गया है।
- बबीना में बनाए जा रहे नए ट्रांसमिशन सबस्टेशन से 33 केवीए लाइन डालने के लिए नोएडा की कंपनी को टेंडर दिया गया है। जल्द ही कंपनी लाइन डालने के लिए सर्वे करने जा रही है। रास्ते में 1.5 किलोमीटर वन विभाग की जमीन भी पड़ रही है, जिसके लिए अनुमति मांगी जा रही है।
विज्ञापन
मनोज कुमार पाठक, मुख्य अभियंता (वितरण)।