फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Babina Ralospa the additional party hard

रालोसपा ने बबीना में बढ़ाई भाजपा की मुश्किल

Wed, 02 Nov 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Nov 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Babina Ralospa the additional party hard
politics news jhansi - फोटो : demo
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने बबीना विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी घोषित कर भारतीय जनता पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। दोनों दलों का केंद्र में गठबंधन है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों में बातचीत जारी है, लेकिन किसी भी तरह का निर्णय होने से पहले ही रालोसपा ने बबीना से प्रत्याशी घोषित कर तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी को बबीना विधानसभा सीट से भारी उम्मीद है। यही वजह कि इस सीट से भाजपा के लगभग आधा दर्जन नेता अपने टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। हालांकि, प्रत्याशी के नाम को लेकर अब तक पार्टी किसी अंजाम पर नहीं पहुंची है। लेकिन, केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाली रालोसपा ने इस सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। रालोसपा ने पार्टी के बुंदेलखंड प्रभारी नत्थू कुशवाहा की पत्नी चांदनी कुशवाहा को मैदान में उतारा है। रालोसपा ने चुनाव की तैयारियां भी तेजी से शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

बबीना विधानसभा सीट पर कुशवाहा समाज का वोट निर्णायक भूमिका में है, जिससे पार्टी को इस सीट पर अपने प्रत्याशी की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। दस नवंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा झांसी आ रहे हैं। वह यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस आयोजन को बुंदेलखंड में पार्टी की विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुंदेलखंड की तीन सीटों पर है तैयारी
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रदेश की सौ तथा बुंदेलखंड की तीन विधानसभा सीट चरखारी, कालपी व बबीना से चुनाव की तैयारी में है। इन सभी सीटों पर पार्टी मजबूत स्थिति में है। पार्टी का केंद्र में भाजपा से गठबंधन है। प्रदेश का विधानसभा चुनाव भी गठबंधन से ही लड़ा जाएगा। सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। रही बात बबीना विधानसभा सीट की, तो इस सीट पर रालोसपा बेहद मजबूत स्थिति में है। गठबंधन में यह सीट रालोसपा को मिलने की पूरी संभावना है।
- नत्थू कुशवाहा, बुंदेलखंड प्रभारी-रालोसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed