{"_id":"6a8f4cec5b3b10f5240ad885","slug":"baba-kedareshwar-hazareshwar-and-goddess-parvati-were-adorned-jhansi-news-c-420-1-mrn1003-11822-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बाबा केदारेश्वर, हजारेश्वर और मां पार्वती का हुआ श्रृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बाबा केदारेश्वर, हजारेश्वर और मां पार्वती का हुआ श्रृंगार
Thu, 27 Aug 2026 02:00 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊरानीपुर। बुंदेलखंड के सबसे प्राचीन एवं पवित्र शिवालयों में से मऊरानीपुर से 8 किलोमीटर दूर रौनी गांव के पर्वत पर स्थित भगवान केदारेश्वर धाम में सावन के अंतिम प्रदोष महापर्व पर आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे सावन माह की भांति इस विशेष अवसर पर भी संपूर्ण मंदिर प्रांगण बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा। दूर-दराज से आए कांवड़ियों की टोलियों और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक व जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। सावन प्रदोष की संध्या पर आदिशक्ति माता पार्वती महारानी जू का अत्यंत मनमोहक एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया। माता रानी का दिव्य श्रृंगार दिव्या कटारे व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मीरा विष्णु राय द्वारा संपन्न कराया गया। इसके पश्चात देर रात बाबा केदारेश्वर, भगवान हजारेश्वर और भगवान मतंगेश्वर का भव्य श्रृंगार कर महाआरती उतारी गई। धार्मिक अनुष्ठान को पं. नरेंद्र शिव कुमार सिरोठिया ने वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। उन्होंने परमपिता परमेश्वर और आदिशक्ति मां जगदंबे से समस्त भक्तजनों के सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रत्नेश्वर सिंह, आशु भारद्वाज, जगदीश श्रीवास, अंशु मिश्रा चुरारा, संजू बिरथरे, पार्षद पावस मोदी, पवन श्रीवास, केतन कश्यप, अनय गुप्ता, लकी धामैनिया, मुकेश सोनी, बलराम गिरी पुजारी, देवांश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन