फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   baar baar badal raha traino ka samay

ट्रेन आने के समय का करते रहे पता, बार- बार बदल रहा

Tue, 05 Jan 2021 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
baar baar badal raha traino ka samay
झांसी। कोरोना काल में ट्रेनों को स्पेशल बनाकर चलाया जा रहा है। मगर, इन ट्रेनों के बार- बार समय में हो रहे परिवर्तन से यात्री परेशान हो रहे हैं। इस परिवर्तन के कारण कई बार यात्रियों की गाड़ियां छूट चुकी हैं। खासकर वे यात्री ज्यादा परेशान होते हैं, जो मोबाइल पर संदेश नहीं पढ़ पाते हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते 23 मार्च से नियमित ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। इसके बाद 12 मई से 14 जोड़ी राजधानी एक्सप्रेस व एक जून से 200 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को स्पेशल बनाकर चलाया गया। जैसे- जैसे ट्रैफिक बढ़ रहा है। रेलवे स्पेशल ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाता जा रहा है। झांसी से अभी 70 ट्रेनें अप और डाउन की गुजर रहीं हैं, जिनमें 20 फेस्टिवल स्पेशल गाड़ियां हैं। रेल प्रशासन आए दिन स्पेशल ट्रेनों के समय में परिवर्तन कर रहा है। हालांकि, रेलवे समय परिवर्तन का संदेश मोबाइल पर भेजता है, लेकिन अनभिज्ञता के कारण यात्रियों को इस बात का पता ही नहीं चलता है। सजग न रहने पर ट्रेन छूट जाती है। इससे यात्री बेहद परेशान हैं। रविवार को भी 05030 पुणे गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस के समय परिवर्तन का पता न चलने से झांसी व उरई स्टेशन से सवार होने वाले करीब 100 यात्रियों की गाड़ी छूट गई थी। ट्रेन एक घंटे पहले ही आकर निकल चुकी थी।
विज्ञापन

- परिचालन आवश्यकताओं को देखते हुए ही ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। यात्री हेल्पलाइन नंबर 139 पर ट्रेन के समय की जानकारी लेते रहे। मोबाइल पर भी संदेश भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी।
इन ट्रेनों के बदले गए समय
पिछले कुछ दिनों में 05023 गोरखपुर यशवंतपुर फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस, 02122 लखनऊ लोकमान्य तिलक एसी स्पेशल एक्सप्रेस, 01804 लखनऊ जंक्शन झांसी स्पेशल एक्सप्रेस, 01803 झांसी लखनऊ स्पेशल एक्सप्रेस, 02533 लखनऊ मुंबई स्पेशल एक्सप्रेस, 02589 गोरखपुर सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस, 02591 गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस, 02191 जबलपुर हरिद्वार फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस, 02715 नांदेड अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस, 01015 लोकमान्य तिलक गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस, 05030 पुणे गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस, 01016 गोरखपुर लोकमान्य तिलक स्पेशल एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed