{"_id":"63dd4e6c38945d35eb16ef4a","slug":"ba-student-dead-jhansi-news-jhs238229629-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बीए की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, अस्पताल के गेट पर तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बीए की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, अस्पताल के गेट पर तोड़ा दम
विज्ञापन
झांसी। हार्ट अटैक से बीए में पढ़ने वाली उन्नीस साल की छात्रा की मौत हो गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए थे। आराम होने के बाद उसे लेकर घर लौट आए लेकिन, कुछ देर बाद उसकी हालत फिर खराब होने लगी। परिजन जब दोबारा उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तब उसने अस्पताल के गेट पर ही दम तोड़ दिया।
नवाबाद के शिवाजी नगर निवासी यूनुस खान की सबसे छोटी बेटी मुस्कान (19) बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पिता यूनुस परिवार के जीविकोपार्जन के लिए गाड़ियों की मरम्मत का काम करते हैं। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार भोर में मुस्कान को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। दर्द से बिलखने की वजह से परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के बाद उसकी तबीयत में कुछ सुधार हुआ था।
इसके बाद परिजन उसे लेकर घर चले गए। कुछ घंटे बाद उसकी हालत फिर खराब होने लगी। इसके बाद परिजन दोबारा लेकर उसे जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन, अस्पताल के अंदर पहुंचने से पहले गेट पर ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर नवाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसमें थक्का जमने के बाद हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शव का परिजनों को सौंप दिया है।