{"_id":"6592fc3765714ae623084feb","slug":"ba-honors-hindi-question-paper-of-35-marks-reduced-to-45-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-236031-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बीए ऑनर्स हिंदी का 35 अंकों का प्रश्नपत्र 45 का बना डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बीए ऑनर्स हिंदी का 35 अंकों का प्रश्नपत्र 45 का बना डाला
विज्ञापन
- बीयू के हिंदी विभाग का मामला, स्पेशल बैक परीक्षा में हुई चूक
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में एक और बड़ी चूक सामने आई है। बीए ऑनर्स हिंदी की स्पेशल बैक परीक्षा का 35 अंकों के प्रश्नपत्र को 45 अंक का बना डाला। इस विषय की परीक्षा भी हो गई। मामला संज्ञान में आने पर बीयू प्रशासन ने शिक्षक से स्पष्टीकरण तलब कर लिया है।
बीयू में 20 दिसंबर के बाद विभिन्न विषयों की स्पेशल बैक परीक्षाएं शुरू हुईं थीं। परीक्षा विभाग की तरफ से किसी शिक्षक को दो तो किसी को तीन विषय के प्रश्नपत्र बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। बताया गया कि बीए ऑनर्स हिंदी का स्पेशल बैक पेपर 35 अंकों का होना था। मगर जब परीक्षार्थी को पेपर थमाया गया तो उसमें पूर्णांक 45 लिखा था। जानकारों के मुताबिक जब पेपर बनाया जाता है तो किसी में दो और किसी में तीन खंड होते हैं। परीक्षार्थी को विकल्प भी दिया जाता है कि किस खंड में कितने सवाल हल करने हैं। मगर बीए ऑनर्स हिंदी के प्रश्नपत्र में परीक्षार्थी को कोई भी विकल्प नहीं दिया गया था। मामला संज्ञान में आने के बाद बीयू प्रशासन ने संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। बीयू के परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर का कहना है कि स्पेशल बैक परीक्षा में परीक्षार्थी के जो नंबर आएंगे। उस अंक प्रतिशत के आधार पर 35 अंकों के पूर्णांक को दृष्टिगत रखते हुए परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
पहले भी सामने आ चुके ऐसे कई मामले
- 30 जुलाई 2022 को कंप्यूटर एंड मैथमेटिक्स साइंस विभाग में बीसीए द्वितीय वर्ष के छात्रों को कंप्यूटर नेटवर्क का पेपर दे दिया गया था। जबकि, ये कोर्स द्वितीय वर्ष में पढ़ाया ही नहीं जाता।
विज्ञापन
- 17 अप्रैल 2023 को प्रथम पाली की परीक्षा में बीए/बीएससी तृतीय सेमेस्टर की डिजिटल मार्केटिंग का पूरा प्रश्नपत्र अंग्रेजी में बना दिया था। जबकि, हिंदी माध्यम में भी पेपर बनता है। बाद में हिंदी में पेपर टाइप कराकर कॉलेज लॉगइन पर डाला गया।
- बुंदेलखंड महाविद्यालय से इसी साल बीए पास करने वाले छात्र अमन चौबे को जारी प्रोवीजनल मार्कशीट में एक विषय में 35 में 36 नंबर दे दिए गए थे।