फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   B.Ed Joint Entrance Exam Mass cheating in Kaushambi another youth caught in place of the candidate in Ayodhya

B.Ed Joint Entrance Exam: कौशांबी में सामूहिक नकल...अयोध्या में पकड़ा सॉल्वर, यहां फोन से नकल करती पकड़ी लड़की

Mon, 02 Jun 2025 09:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 Jun 2025 09:12 AM IST
सार

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में कौशांबी में सामूहिक नकल की गई। अयोध्या में परीक्षार्थी की जगह दूसरा युवक पकड़ा गया है। मेरठ में छात्रा मोबाइल से नकल करती पकड़ी गई। बलिया में एक छात्रा दूसरे की जगह परीक्षा देकर निकल गई।

विज्ञापन
B.Ed Joint Entrance Exam Mass cheating in Kaushambi another youth caught in place of the candidate in Ayodhya
कौशांबी के सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज में नकल करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद छात्र - फोटो : संस्थान

विस्तार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) की ओर से रविवार को प्रदेश के 69 जिलों में 751 केंद्रों पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराई गई। पंजीकृत 344546 छात्र-छात्राओं में से 305331 परीक्षा में शामिल हुए। अयोध्या के परीक्षा केंद्र में पंजीकृत परीक्षार्थी की जगह दूसरा व्यक्ति परीक्षा देते पकड़ा गया। 
विज्ञापन


मेरठ में छात्रा मोबाइल फोन से नकल करती पकड़ी गई। बिहार के सुपौल जिले के निवासी दोनों परीक्षार्थियों पर रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वहीं, बलिया में पहली पाली में दूसरे की जगह परीक्षा देकर युवती चली गई। 
विज्ञापन


वह दूसरी पाली में नहीं आई। कौशांबी में सामूहिक नकल पकड़े जाने के बाद कक्ष निरीक्षक को हटा दिया गया। नोडल केंद्र बीयू ने प्रवेश परीक्षा कराने के लिए 12 हजार उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। उपस्थिति दर्ज करने के लिए 3600 बायोमेट्रिक मशीनों को भी लगाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली पाली में 305265 परीक्षार्थी पहुंचे। परीक्षा शुरू होने के करीब 45 मिनट के बाद हाईटेक कमांड कंट्रोल रूम को कौशांबी के सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज के रूम नंबर 15 में सामूहिक नकल होती दिखी। कुलसचिव के आदेश पर तत्काल कक्ष निरीक्षक को ड्यूटी से हटा दिया गया।
 

बायोमेट्रिक हाजिरी से हुआ खुलासा
बायोमेट्रिक हाजिरी के दौरान कंट्रोल रूम को पता चला कि अयोध्या के साहबदीन राम सीताराम गर्ल्स इंटर कॉलेज अमानीगंज परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी कृष्ण मोहन कुमार निवासी सुपौल (बिहार) की जगह कोई दूसरा परीक्षा दे रहा है। 

 

बलिया के एक परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा की जानकारी सही नहीं मिली
पूछताछ में उसने यह बात स्वीकार करते हुए अपना नाम आशीष निवासी सुपौल (बिहार) बताया। केंद्राध्यक्ष ममता निषाद ने कोतवाली नगर पुलिस को लिखित में शिकायत की है। वहीं, बलिया के एक परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा की जानकारी सही नहीं मिली तो तत्काल केंद्राध्यक्ष को सूचना दी गई। 

 

वह मौके पर पहुंचते, तब तक छात्रा पेपर देकर जा चुकी थी। दूसरी पाली में उसे पकड़ने की योजना बनाई गई मगर वह नहीं आई। वहीं, मेरठ कॉलेज में सुपौल निवासी छात्रा पूजा परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ी गई। 

 

मोबाइल फोन कपड़े के अंदर छुपाकर लाई थी छात्रा
चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ के कार्यवाहक कुलसचिव विकास कुमार ने बताया कि छात्रा मोबाइल फोन कपड़े के अंदर छुपाकर लाई थी। मोबाइल को जब्तकर पुलिस को सौंप दिया गया है।

 

इस मामले की रिपोर्ट सेंटर सुपरवाइजर सीमा पंवार ने दर्ज कराई। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि कौशांबी के एक परीक्षा केंद्र में सामूहिक नकल पर बीयू प्रतिनिधि से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 
जिला             पंजीकृत परीक्षा देने वाले
वाराणसी  35185 30874
गोरखपुर 26047 23311
प्रयागराज 25529 22798
जौनपुर 13097 11769
आंबेडकर नगर 12590 11477

परीक्षार्थियों के प्रतिशत में ये जिले रहे आगे
जिला प्रतिशत
अमेठी 93
बलरामपुर 93
लखीमपुरखीरी 92
बहराइच 92
महाराजगंज 92

बीयू ने लगातार तीसरी बार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा निर्विघ्न संपन्न कराई है। कौशांबी के एक परीक्षा केंद्र में सामूहिक नकल होने पर कक्ष निरीक्षक को हटा दिया गया है। अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी अनियमितता पाई गई है, वहां रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -प्रो. मुकेश पांडेय, कुलपति बीयू

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed