{"_id":"2f34666156b3ad9e7507a541cab0c925","slug":"b-and-ab-positive-blood-finish-in-blood-bank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड बैंक में बी, एबी पॉजिटिव रक्त खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड बैंक में बी, एबी पॉजिटिव रक्त खत्म
झांसी / ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में बी पॉजिटिव और एबी पॉजिटिव रक्त खत्म हो गया है। भीषण गर्मी के कारण अस्पताल प्रशासन रक्तदान शिविर आयोजित नहीं कर पा रहा है, इसी के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई है। ब्लड नहीं मिलने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि जिला अस्पताल प्रशासन ने ब्लड बैंक से डोनर न होने पर भी मरीजों को रक्त देने की अनूठी पहल की है, लेकिन ब्लड बैंक में बी और एबी पॉजिटिव रक्त का खत्म हो जाने से संकट बढ़ गया है। बी पॉजिटिव ब्लड कॉमन होने के कारण इसकी मांग अधिक होती है। जबकि एबी पॉजिटिव रक्त भी समाप्त हो गया है। ब्लड बैंक में इस ग्रुप के ब्लड के खत्म होने से तीमारदारों को भटकना पड़ रहा है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्रा का कहना है कि ब्लड बैंक में इन ग्रुपों का कुछ यूनिट इमरजेंसी के लिए ब्लड रखा हुआ है। गर्मी के कारण रक्तदान कैंप नहीं लगाए जा सके, इसलिए समस्या उत्पन्न हो गई। बताया कि एक संस्था द्वारा एक जून को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद रक्त की समस्या दूर हो जाएगी।