फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   azamgardh cricket champion

आजमगढ़ ने इलाहाबाद को हराकर जीता फाइनल

Fri, 25 Sep 2015 01:23 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Fri, 25 Sep 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
azamgardh cricket champion
झांसी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित 61वीं प्रादेशिक
विज्ञापन
विद्यालयीय अंडर-19 सीके नायडू क्रिकेट प्रतियोगिता के बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला आजमगढ़ मंडल ने इलाहाबाद मंडल को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता के समापन पर विनर व रनर टीमों के सदस्यों को शील्ड, मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।



लक्ष्मी व्यायाम मंदिर मैदान में हुए फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर इलाहाबाद ने निर्धारित 15 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। टीम की ओर से मुकेश ने सर्वाधिक 47 व वैभव ने 16 रनों का योगदान किया। प्रतिद्वंद्वी टीम आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने जुझारू प्रदर्शन करते लक्ष्य को आठ विकेट के नुकसान पर रोमांचक तरीके से अंतिम ओवर में हासिल कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। विजेता टीम की ओर से सौरभ व ऋषभ शर्मा ने 25-25 रन तो तो धर्मेंद्र ने 37 रन बनाए। इलाहाबाद की ओर से गेंदबाजी करते हुए सौरभ ने तीन विकेट चटकाए।



इससे पूर्व सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान में प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाने के लिए मुरादाबाद व बस्ती के बीच मुकाबला हुआ। मुरादाबाद ने पहले खेलते हुए चार विकेट खोकर 61 रनों का लक्ष्य विरोधी टीम को दिया। पीछा करने उतरी बस्ती की टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं सेमीफाइनल मुकाबले में मुरादाबाद ने निर्धारित 15 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाए। टीम की ओर से सर्वाधिक 42 रन कमलकांत ने बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजमगढ़ टीम ने सात विकेट खोकर मैच जीत लिया। विजेता टीम के राहुल व ऋषि ने क्र मश: 15 व 16 रन बनाए। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में बस्ती ने नौ विकेट के नुकसान पर 64 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसे विपक्षी टीम इलाहाबाद आसानी से पा लिया। इलाहाबाद के चित्रांश ने सर्वाधिक 19 रनों का योगदान दिया।



प्रतियोगिता के बाद बालक व बालिका वर्ग की विजेता व उप विजेता टीमों को मुख्य अतिथि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अविनाश चंद्र पांडेय, विशिष्ट अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी, पूर्व सांसद पं. विश्वनाथ शर्मा, डीआईओएस डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने शील्ड, ट्राफी आदि वितरित कर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं आपस में सामंजस्य बनाने एवं राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देती हैं। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रदेश के 18 मंडल व बालिका वर्ग में 12 मंडल की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अजय सिंह, कोमल सिंह यादव, योगेंद्र मिश्रा, दिनकर सक्सेना, अजय रजक, सुदर्शन शिवहरे, मनमोहन मनु, संजीव त्रिपाठी, संजय रजक, विजय दातार, लखन लाल यादव, परवेज खान, सुमित कुलकर्णी, रवि कुशवाहा, विपुल तैलंग, पीयूष नामदेव, मोहित, जुनैद अली, दीपक भट्ट, अखिलेश ब्रह्मचारी, पीके मौर्य, जेएस भोगल, वीपी दोहरे, वीएस निगम, बृजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।


बाक्स
श्रेष्ठ गेंदबाज, बल्लेबाज समेत कई पुरस्कार न मिलने से खिलाड़ी निराश
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में मैन ऑफ द सीरीज, वुमेन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच, सीरीज के श्रेष्ठ गेंदबाज, बल्लेबाज का चयन व उन्हें पुरस्कार न मिलना आश्चर्यजनक रहा। इससे प्रदेश के विभिन्न मंडलों से आए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बालक-बालिका वर्ग के नवोदित खिलाड़ियों में निराशा देखने को मिली। वहीं स्थानीय दर्शक भी अचंभित रहे। इस संदर्भ में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी व आयोजक कुछ भी बोलने से बचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed