फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ayushman will be two and a half thousand Asha and Anganwadi workers

Jhansi News: ढाई हजार आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होंगी आयुष्मान

Fri, 02 Feb 2024 02:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Ayushman will be two and a half thousand Asha and Anganwadi workers
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने का ऐलान किया। इस फैसले से जिले की ढाई दो हजार आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लाभान्वित होंगीं। जिले में 1368 आशा और 1200 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। अब इनको भी आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त मिलेगा। इसे लेकर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि सरकार की पहल से उनके परिवार को चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
----------
बजट में महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। आशाओं को आयुष्मान भारत योजना में शामिल किए जाने से इलाज में सुविधा मिल सकेगी। इससे उपचार कराने में पैसों की कमी आड़े नहीं आएगी।
विज्ञापन


- दयावती, आशा

---
वर्तमान में मिल रहे मानदेय से परिवार का पालन पोषण करने में दिक्कत होती है। बीमारी की हालत में आर्थिक समस्याएं आ जाती हैं, लेकिन अब सुविधा हो जाएगी।

- दीपा, आशा

--
आशाओं को आयुष्मान भारत योजना में शामिल करने का फैसला स्वागत योग्य है। अब बीमारी की हालत में चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। - ऊषा कुमारी, आशा
-------
बजट में केंद्र सरकार द्वारा की गई पहल से काफी राहत मिली है। इतने कम मानदेय में परिवार चलाना मुश्किल है। योजना का लाभ मिलने से काफी सुविधा मिलेगी। - रानी यादव, आशा
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
महिलाएं बोलीं- सेहत के लिए किया काम, सिलिंडर के कम नहीं हुए दाम
झांसी। अंतरिम बजट में घरेलू महिलाओं को कुछ खास नहीं मिल सका। सरकार ने लखपति दीदी, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बजट में प्रावधान किए, लेकिन घरेलू महिलाओं को कुछ भी हासिल नहीं हो सका। महिलाएं इससे निराश नजर आईं।

---------
सरकार ने आयकर में कोई बदलाव न करके राहत दी है। थोड़ी और छूट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन वह पूरी न हो सकी। - डॉ. केश गुप्ता, वीरांगना नगर
-------------
सिलिंडर गैस की कीमतें कम होने की उम्मीद थी, लेकिन बजट में कुछ नहीं मिल सका। महंगाई पर लगाम लगने की उम्मीद है। - श्रद्धा, आवास विकास
-----------
सरकार ने बेटियों की सेहत को लेकर योजना लागू की है। एक बार फिर बेटी बचाओ अभियान को लेकर पहल की गई है। - करुणा राय, पंचवटी कॉलोनी
---------
महिलाओं के लिए काफी कुछ दिया गया। कैंसर पीड़ित महिलाओं की वैक्सीनेशन की सुविधा सराहनीय कदम है।-रिंपी कौर, प्रेमनगर
---------
दैनिक उपयोग की वस्तुएं, रसोई गैस सिलिंडर के दाम कम होने की उम्मीद थी, लेकिन नहीं हुए। मध्यम वर्ग को आवास की योजना सराहनीय कदम है।- मिताली राणा, खाती बाबा
-------
सरकार ने नौ से 14 साल की बेटियों के टीकाकरण का ऐलान किया है। महंगाई को लेकर भी पहल की गई है। - प्रतीक्षा त्रिपाठी, वीरांगना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed