फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   awedh parkingo par nahi tut rahi officer ki neend

अवैध पार्किंगों पर नहीं टूट रही अफसरों की नींद

Mon, 01 Mar 2021 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
awedh parkingo par nahi tut rahi officer ki neend
पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण बीकेडी जीवनशाह रोड की सड़क पर खड़े वाहन। अमर उजाला
झांसी। महानगर में चल रहीं अवैध पार्किं गों पर लगाम लगाने में नगर निगम अफसर नाकाम हैं। आलम यह है कि पार्किंग संचालक लोगों को लूट रहे हैं, लेकिन निगम की ओर से अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि महानगर में अवैध पार्किंग का खेल निगम कर्मचारियों की मिलीभगत से चल रहा है। अब तक कार्रवाई न होने से लोगों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

महानगर में तमाम स्थानों पर अवैध पार्किंग चल रही हैं। महानगर के गल्ला मंडी मार्ग और बस स्टैंड से कब्रिस्तान के पास समेत कई जगहों पर बड़े पैमाने पर लोगों से अवैध तरीके से पार्किंग शुल्क वसूल किया जा रहा है। किले के पीछे भी मानिक चौक पर वाहन चालकों से अवैध वसूली होती है। सीपरी बाजार क्षेत्र में भी पार्किंग के नाम पर लोगों से उगाही की जाती है।
विज्ञापन

इसके साथ ही, मेडिकल कॉलेज के पास नगर निगम के फुटपाथ पर रस्सी बांधकर गाड़ियां खड़ी की जा रही हैं। महानगर में चल रहे इस अवैध खेल को लेकर निगम अफसरों की नींद अब तक नहीं टूटी है। बताया जा रहा है कि नगर निगम के कर्मचारियों की मिलीभगत से पूरा खेल चल रहा है। इसे लेकर लोगों में रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपे चालक खूब लुट रहे
महानगर में अवैध पार्किंग संचालक सबसे ज्यादा आपे चालकों को लूटते हैं। घासमंडी, बस स्टैंड, गल्ला मंडी तिराहा, रिसाला चुंगी, कचहरी चौराहा, गोविंद चौराहा समेत तमाम जगहों पर आपे खड़ा करने पर जबरन पर्ची काटी जाती है। शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं करता है।
अवैध पार्किंग के नाम पर हो रही वसूली बंद होनी चाहिए। नगर निगम के अफसर कार्रवाई करने से बच रहे हैं।- अरविंद वर्मा
बस स्टैंड के पास टैक्सी चालकों से अवैध वसूली की जाती है। इसे नगर निगम के अफसरों को रुकवाना चाहिए।- विनीत निगम
अवैध पार्किंग के नाम पर लोगों से लूट की जा रही है। जबकि प्रशासनिक अफसर इन पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं।- राजीव श्रीवास्तव
पार्किंग को लेकर हर जगह पर्ची काटी जा रही है। पता ही नहीं चलता कि कौन सी पार्किंग सही है और कौन सी गलत।- कदम सिंह यादव
अवैध पार्किंगों की जांच कराई जाएगी। इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं। अवैध पार्किंग चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।- शादाब असलम, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed