फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Award given to the best performing players in Mallakhamb

मल्लखंभ में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया पुरस्कार

Tue, 04 Jan 2022 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Award given to the best performing players in Mallakhamb
झांसी। मल्लखंभ एमेच्योर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय मल्लखंभ प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप सरावगी मुख्य अतिथि व अरिंदम घोष एवं धर्मेंद्र श्रीवास्तव विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अध्यक्षता संजीव सरावगी ने की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 12 वर्ष से कम आयु बालिका वर्ग में ईश्वरी कुशवाहा ने पहला, अन्नया कुशवाहा ने दूसरा व रेणुका वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 14 वर्ष से कम बालिका वर्ग में कांछी करोसिया प्रथम,जानवी गुप्ता द्वितीय और अनुष्का कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहीं। 16 वर्ष से कम आयु वर्ग में रिया साहू ने पहला, हर्षिता वर्मा ने दूसरा एवं मुस्कान सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सोनिया कुशवाहा प्रथम, चंचल पाठक द्वितीय व दीपशिखा और स्पृहा तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं। संचालन अनिल पटेल ने व आभार रवि प्रकाश परिहार ने व्यक्त किया। इस मौके पर अमर सिद्ध, बृजेश द्विवेदी, रितु प्रजापति, धीरज वर्मा, प्रीतेश परिहार, भावना द्विवेदी, दीपक प्रजापति, पूनम शर्मा, लक्ष्मी, दीपक, कैलाश, नागेंद्र, कौशल तिवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed