{"_id":"5ab7fd924f1c1b242e8b457c","slug":"av-pantrikar-me-kesles-khana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पैंट्रीकार मेें कैशलेस खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पैंट्रीकार मेें कैशलेस खाना
amarujala
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
train, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल से गुजरने वाली बारह ट्रेनों में जून से कैशलेस खाना व नाश्ता मिलेगा। यात्री डेबिट कार्ड व क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पैंट्रीकार में खाने-पीने का सामान खरीद सकेंगे। शुरूआती दौर में झांसी मंडल से गुजरने वाली बारह ट्रेनों में यह सुविधा शुरू होगी। पैंट्रीकार के ठेकेदार ट्रेनों में चलने वाले कर्मचारियों को स्वाइप मशीनें देने की तैयारी में हैं।
ट्रेन में सफर के दौरान कैश होने पर भी यात्री डेबिट या क्रेडिट क्रेडिट कार्ड से खाने के सामान की खरीदारी कर सकेंगे। इसके लिए झांसी मंडल से गुजरने वालीं राप्तीसागर एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, एपी एक्सप्रेस, तामिलनाडू एक्सप्रेस जून से कैशलेस हो जाएंगी। सुविधा शुरू होने के बाद वेंडर सफर में मनमाने रुपए नहीं वसूल सकेंगे। यात्रियों को खरीदे सामान का बिल भी मिल सकेगा। रेलवे के मुताबिक मई माह से यह सुविधा शुरू होने के बाद अन्य ट्रेनों में भी शुरू हो जाएगी।
ऑनलाइन बुक हो रहा खाना
हाल ही में रेलवे के कराए गए सर्वे के मुताबिक सफर करने वाले लगभग 80 प्रतिशत यात्री ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं, जो यात्री के खानपान सामग्री खरीदने के बाद उसका पेमेंट कार्ड से स्वाइप कर सकेंगे। इस सुविधा के बाद यात्रियों को ओवरचार्जिंग से तो निजात मिलेगी ही साथ में कैश ना होने पर भी चलती ट्रेन खानपान के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
मिलेंगे आफर
रेल अफसरों ने बताया कि कैशलेस व्यवस्था को सफल बनाने के लिए आइआरसीटीसी यात्रियों के लिए समय-समय विशेष ऑफर भी चलाएगी। यात्रियों को ऑनलाइन खाना बुक करने पर 20 प्रतिशत तक छूट भी मिलेगी। कैशलेस व्यवस्था के प्रति यात्रियों का रूझान बढ़ाने को आगे भी ऑफर देने की तैयारी रहेगी।
दूर होगी समस्या
जून से झांसी मंडल की कई ट्रेनों के पैंट्रीकार में स्वाइप मशीनें उपलब्ध हो जाएंगी। पेंट्रीकार में स्वाइप मशीनें आने के बाद यात्रियों की कई समस्याएं दूर होंगी।
नीरज भटनागर, डीसीएम