फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Autumn has arrived ahead of time... the increased temperature showed its effect

Jhansi News: समय से पहले ही आ गया पतझड़... बढ़े तापमान ने दिखाया असर

Sat, 04 Mar 2023 11:26 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Autumn has arrived ahead of time... the increased temperature showed its effect
झांसी। मौसम के चक्र में हुए परिवर्तन से पर्यावरण सीधे तौर पर प्रभावित हुआ है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि समय से पहले ही पतझड़ आ गया है। पेड़ों से पत्ते झड़ने का क्रम फरवरी में शुरू हो गया था, जो अब चरम पर पहुंच गया है। जबकि, बुंदेलखंड में आमतौर पर पतझड़ का सीजन 15 से 30 मार्च तक माना जाता है। अचानक बढ़े तापमान की वजह से यह स्थिति बनी है।
विज्ञापन

जाड़े के सीजन का दायरा लगातार कम होता जा रहा है। इस बार फरवरी में ही तापमान 35 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया था। धूप की तल्खी लोगों को बेचैन करने लगी थी। समय से पहले पंखे चल पड़े थे, जिनकी आमतौर पर शुरुआत मार्च के अंत में होती थी। मौसम का चक्र परिवर्तित होने की वजह से पर्यावरण भी प्रभावित हुआ है। बुंदेलखंड में 15 मार्च से शुरू होने वाला पतझड़ का मौसम 20 फरवरी के इर्दगिर्द शुरू हो गया था। तापमान बढ़ने की वजह से पेड़ों से पत्ते झड़ने शुरू हो गए थे। यह क्रम अब भी जारी है।
विज्ञापन

मौसम एवं वानिकी विशेषज्ञों के अनुसार दो तरह के वृक्ष होते हैं। एक सदाबहार होते हैं, जिनके पुराने पत्ते साल भर झड़ते रहते हैं और नए आते रहते हैं। दूसरे तरह के वृक्षों में साल में एक बार पतझड़ आता है। इनमें शीशम, नीम, बरगद, पाखर, चिरौल आदि शामिल है। बुंदेलखंड में इन वृक्षों की बहुतायत है। पतझड़ का सीधा ताल्लुक मौसम के रुख से है। धूप तेज होने और तापमान बढ़ने की वजह से पत्तों की नमी कम हो जाती है, जिससे वे टूटकर गिरने लगते हैं। चूंकि, इस बार फरवरी में ही तापमान बढ़ गया था और धूप भी तेज हो चली थी। इससे पतझड़ का मौसम लगभग एक महीने पहले शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ सालों से मौसम के चक्र में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सर्दी के दिन लगातार कम होते जा रहे हैं और गर्मी बढ़ रही है। इससे ऋतुएं भी प्रभावित हुई हैं। शरद ऋतु खत्म होने से पहले ही ग्रीष्म का अहसास होने लगा है। इसी वजह से पतझड़ भी अपने समय से पहले आ गया है।

- डा. मुकेश चंद्र, वरिष्ठ वैज्ञानिक - कृषि मौसम विज्ञान केंद्र
बुंदेलखंड में पाए जाने वाले ज्यादातर पेड़ों में साल में एक बार पतझड़ होता है। यह आमतौर पर 15 से 30 मार्च के बीच होता है। लेकिन, इस बार फरवरी में ही पतझड़ शुरू हो गया था। तेज धूप ने पत्तों की नमी सोख ली थी, जिससे वजह से वह टूटने लगे थे। समय से पहले पतझड़ का आना मौसम के चक्र में आए परिवर्तन को भी दर्शाता है।
- डा. पंकज लवानिया, वानिकी विभाग, कृषि विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed