Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Auto-rickshaw hits divider while trying to avoid a tractor coming from the wrong direction; eight injured.

Jhansi News: गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से बचने में डिवाइडर से टकराया ऑटो, आठ घायल

Sat, 28 Nov 2026 02:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw hits divider while trying to avoid a tractor coming from the wrong direction; eight injured.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। झांसी-शिवपुरी हाईवे पर सिजवाहा गांव के पास शुक्रवार को गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरी आपे डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
शुक्रवार अपराह्न करीब 3:30 बजे सीपरी बाजार के रस बहार चौराहे से सवारियां लेकर ऑटो दिनारा जा रहा था। इसमें सभी दिनारा के रहने वाले सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो जैसे ही सिजवाहा गांव स्थित वेयर हाउस के सामने पहुंचा, ऑटो के सामने विपरीत दिशा से ट्रैक्टर आ गया। उससे बचने की कोशिश में चालक ने ऑटो को बाएं ओर मोड़ा। इस दौरान रफ्तार में होने की वजह से ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर होते ही वह पलट गया।
विज्ञापन

उसमें सवार लोग नीचे दब गए। वहां चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह नीचे से यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों में सूरज यादव (32), संजय जाटव (19), रामसखी साहू (55), लक्ष्मी बाई रायकवार (50), मदन सिंह यादव (60), शिल्पी (24), संगीता (55) और गोपाल (52) शामिल हैं। सूचना पर रक्सा थाना प्रभारी उदय सिंह पहुंच गए। पुलिस ने 108 एंबुलेंस एवं टोल एंबुलेंस के सहारे घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद संजय जाटव, रामसखी साहू और लक्ष्मी बाई की हालत गंभीर देखते हुए उनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अन्य घायलों का जिला अस्पताल एवं निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी उदय सिंह का कहना है कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed