फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Aunt's death in nephew's marriage in a road accident

Jhansi News: भतीजे की शादी में आई बुआ की सड़क हादसे में मौत

Mon, 29 May 2023 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Aunt's death in nephew's marriage in a road accident
फाइल फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। भतीजे की शादी में शामिल होने आई बुआ की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शादी की रस्म निभाने के लिए महिलाओं के साथ माता पूजन के लिए गई थी। मंदिर से लौटते वक्त सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। मौके पर उनकी मौत हो गई। सोमवार को भतीजे की बारात जानी थी। बुआ की मौत से शादी वाले घर में मातम छा गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
दतिया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराजपुरा गांव निवासी मनकू अहिरवार (55) पत्नी बादाम सिंह के भाई दयाशंकर के बेटे की 29 मई को शादी है। शादी में शामिल होने मनकू अपनी देवरानी बूंदा के साथ भाई के घर चिरगांव के बरल आई थी। परिजनों ने बताया कि शनिवार को माता का पूजन था। शाम करीब सात बजे वह महिलाओं के साथ मंदिर से घर लौट रही थी। सड़क पार करते समय एक अज्ञात गाड़ी ने उनको कुचल दिया। इसमें वे घायल हो गई। परिजन तुरंत उनको चिरगांव सीएचसी ले गए। जहां पर मनकू को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इधर, हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी भगाकर ले गया। चिरगांव थाना प्रभारी जेपी पाल का कहना है कि ड्राइवर और गाड़ी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट
शादी के घर में पसर गया मातम
मनकू की मौत से शादी वाले घर में मातम पसर गया। ढोल और गाने बंद हो गए। परिजनों के बीच रोना-पिटना मच गया। मनकू पर ही शादी की रस्मों का जिम्मा था। मनकू के एक बेटा पवन और चार बेटियां हैं। इनकी सभी की शादी हो चुकी। मनकू की मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग दतिया से यहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed