फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Audacity: Ashtadhatu idols stolen from Jain temple

दुस्साहस : जैन मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी

Sat, 17 Aug 2024 05:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Audacity: Ashtadhatu idols stolen from Jain temple
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। करगुआं स्थित श्री1008 दिगंबर जैन करुणा स्थली से बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने भगवान महावीर एवं भगवान श्रीसिद्ध की अष्टधातु की मूर्ति समेत जिन बिंब, सिंहासन, चांदी के छत्र, चंवर एवं भामंडल चोरी कर लिए। मूर्तियां काफी प्राचीन बताई जा रही हैं। इस घटना से जैन समाज में आक्रोश है।
मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर तीन के सामने जैन करुणा स्थली में केयर टेकर के तौर पर उनाव बालाजी निवासी हरप्रसाद कुशवाहा, पत्नी पार्वती और बेटे नारायण एवं बगल के कमरे में पुजारी शिखर चंद्र जैन रहते हैं। आधी रात को बारिश होने पर हरप्रसाद मंदिर से नीचे आ गए। बेटे नारायण ने पुलिस को बताया कि रात करीब डेढ़ बजे बदमाश पीछे पहाड़ी के रास्ते से आए और शटर तोड़कर अंदर घुस गए। सीसीटीवी कैमरे को दूसरी ओर घुमा दिया। मंदिर के अंदर से भगवान महावीर और सिद्ध भगवान की अष्टधातु की दो मूर्तियां समेत दो किलो चांदी के छत्र सहित अन्य वस्तुएं चुराकर उसी रास्ते से भाग निकले।
विज्ञापन

पदाधिकारियों के मुताबिक दोनों मूर्तियां करीब 9-9 इंच लंबी और पांच किलो वजनी हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य सबूत जुटाए। मंदिर समिति के मंत्री राजकुमार जैन की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बदमाशों की तलाश में लगाई गईं तीन टीमें
पुलिस ने मंदिर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की। मंदिर आने-जाने के रास्ते पर कई प्रतिष्ठानों के सामने भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस उनको भी जांच रही है। बदमाशों की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वारदात के समय आसपास सक्रिय मोबाइल नंबर ट्रेस कर उनकी भी जांच हो रही है। दो साल पहले भी बदमाश इसी मंदिर के दानपात्र को निशाना बना चुके हैं।


---------जैन पदाधिकारियों ने जताई नाराजगी
दिगंबर जैन करुणा स्थली से मूर्तियां चोरी होने की घटना से जैन समाज में भारी आक्रोश है। जैन समाज पंचायत के बैनर तले शुक्रवार को पदाधिकारियों की बैठक हुई। पदाधिकारियों ने घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की। अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जैन ने कहा कि मूर्तियों का चोरी होना शर्मनाक है। इस दौरान शिरोमणि जैन, भागचंद्र जैन, अशोक जैनिथ, अनूप पड़रा, राजीव जैन अहिंसा, कुलदीप जैन करगुवां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed