फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Attractive coaches in Jhansi-bandra and swatantrata sangram express soon

झांसी-बांद्रा, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस में लगेंगे आकर्षक डिब्बे

Fri, 09 Aug 2019 11:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Attractive coaches in Jhansi-bandra  and swatantrata sangram express soon
झांसी-बांद्रा, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस में लगेंगे आकर्षक डिब्बे
विज्ञापन

झांसी। रेल मंडल से संचालित बुंदेलखंड एक्सप्रेस की तरह जल्द ही झांसी-बांद्रा एक्सप्रेस और झांसी से कोलकाता के बीच चलने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस में उत्कृष्ट कोच लगने जा रहे हैं। इन ट्रेनों के डिब्बों को यात्रियों के लिए अधिक से अधिक सुविधाजनक बनाया जाएगा।
अभी ग्वालियर से वाराणसी के बीच चल रही बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगे उत्कृष्ट रैक के कोचों को आंतरिक सुंदरता के लिए ऑयल पेंटिंग के माध्यम से आकर्षक बनाया गया है। कोचों के प्रवेश द्वार क्षेत्र व टॉयलेट में आकर्षक चित्रकारी की गई है। कोचों के शौचालय को आकर्षक फ्लोरिंग से सुसज्जित किया गया है। प्रवेश द्वार पर समय सारणी लगाई गई है। कोचों एवं शौचालय में दुर्गंध को नियंत्रित करने के लिए दुर्गंध नियंत्रण प्रणाली को लगाया गया है। शौचालय में स्क्रेपर मैटिंग तथा टॉयलेट के बीच ग्रास मैटिंग की गई है तथा कोच के गलियारे में हालो मैट बिछाई गई है। एलईडी लाइट लगाई गई हैं। जल्द ही प्रत्येक एसी कोच में दो जीपीएस युक्त डिस्प्ले बोर्ड की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिसमें ट्रेन के समय सारिणी, आगमन स्टेशन, ट्रेन की गति तथा तापमान प्रदर्शित होगा। रेल प्रशासन अब झांसी से संचालित होने वाली 11103/ 11104 झांसी-बांद्रा एक्सप्रेस व 11105/11106 झांसी कोलकाता प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस में लगने जा रहे हैं। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में इन दोनों ट्रेनों का चयन किया गया है। इनमें जल्द ही उत्कृष्ट कोच लगेंगे।
विज्ञापन

15 लाख में लगेंगी फसाड लाइटें
रेलवे स्टेशन आने वाले दिनों में एयरपोर्ट की तरह जगमग होगा। स्टेशन के भीतर और बाहरी परिसर में रेलवे बोर्ड के नए मानकों के हिसाब लाइटें लगाई जा रही हैं। यह काम भारत सरकार के अधीन एनर्जी एफिसियेंट सर्विसेस लिमिटेड (ईईएसएल) को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन को सुंदर बनाने के लिए कई परिवर्तन किए जा रहे हैं। नवीनीकरण के लिए 10 करोड़ रुपये के काम चल रहे हैं। इसमें रेलवे परिसर, वेटिंग हॉल, यात्री शेड और अन्य स्थानों पर बदलाव किया जा रहा है। इसी पहल के तहत स्टेशन पर बेहतर क्वालिटी की फसाड लाइटें (मुखौटा प्रकाश) लगने जा रही हैं। एलईडी ट्यूब लाइट, स्ट्रीट लाइट, पोर्च लाइट सभी नए मानकों के हिसाब से लगेंगी। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड के नए मानकों के हिसाब से स्टेशन पर लाइटें लगने जा रही हैं। यह काम जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed